Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
चेहरे की रंगत निखारने की जगह बिगाड़ सकता है Janhvi kapoor का ये DIY फेस मास्क, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए नुकसान
janhvi kapoor diy face mask harmful for skin : जान्हवी कपूर का नाम बी-टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में आता है। जान्हवी कपूर की खूबसूरती देखकर कई यंग गर्ल्स उनके जैसी खूबसूरत स्किन की चाह रखती हैं। जान्हवी भी आए दिन सोशल मीडिया में अपनी खूबसूरती से जुड़े स्किन केयर वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक DIY फेसपैक का वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो खूब वायरल भी हुआ था।
लेकिन इस वीडियो को देखकर हाल ही में डर्मेटोलॉजिस्ट आचंल पंथ ने अपना रिएक्शन शेयर किया है। उनका मानना है कि जान्हवी का ये फैस पेक फायदे कीजगह आपके चेहरे की सूरत को बिगाड़ सकता है।

आइए जानते हैं इस DIY के बारे में और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय के बारे में-
जान्हवी कपूर का DIY फेस मास्क
- जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया में शेयर एक वीडियो में अपने DIY फेसपैक के बारे में बताया था। उसमें वो शहद, दही और केले से एक पैक बनाती है और उसे अप्लाई करती हैं।
- इसके अलावा वो आधे संतरे को हल्का निचोड़कर इसके रस को मास्क के ऊपर ही चेहरे पर मसाज करती हैं।
- कुछ दे मसाज करने के बाद जान्हवी पानी से चेहरा धो देती हैं और सबसे आखिरी स्टेप में आंखों के नीचे बादाम तेल की कुछ बूंदे मसाज के जरिए अप्लाई करती हैं।
जान्हवी कपूर का ये DIY फेस मास्क का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट ने इस वीडियो को देखने के बाद जान्हवी कपूर के इस फेस मास्क को रिजेक्ट कर दिया और लोगों को भी सलाह दी है कि वो इसे फॉलो न करें। आइए जानते हैं वजह-
डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना
जान्हवी कपूर के इस वीडियों को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि " इस DIY फेसपैक पर इस्तेमाल हुए इंग्रेडिएंट्स शहद, केला और दही चेहरे के बहुत अच्छे और फायदेमंद हैं। इन तीनों में ग्लोइंग, हेल्दी और मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जो चेहरे को स्मूथ और ग्लोइंग बनाते है। लेकिन इसमें संतरे का इस्तेमाल करना चेहरे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार संतरा लगाने से चेहरे पर रेशेज, खुजली, जलन की समस्या हो सकती है इसलिए संतरे को सीधे चेहरे पर लगाने से आपको बचना चाहिए। इसमें मौजूद एसिड चेहरे के लिए अच्छा नहीं होता हे।
आगे आंचल पंथ ने बताया कि चेहरे आखिर में जान्हवी ने बादाम का तेल लगाकर मसाज की थी, ऐसा करने से चेहरे को विटामिन ई मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
