Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Janhvi Kapoor ने फिर कराया Liposuction? अंडरआर्म पर दिखे निशान, क्यों एक्ट्रेस कराती हैं ये सर्जरी?
Janhvi Kapoor Liposuction : जान्हवी कपूर की तेलुगु डेब्यू फिल्म देवारा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के साथ उनकी शानदार परफॉर्मेंस को लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। खासतौर पर, फिल्म के गाने चुट्टमल्ले में उनके डांस और उनके ग्लैमरस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इस गाने में जान्हवी के बदले हुए लुक को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि जान्हवी ने फैट कम करने वाली सर्जरी करवाई है। यह अटकलें पहले भी कई बार सामने आई हैं, लेकिन जान्हवी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
दरअसल जान्हवी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें उनके बांहों के आसपास निशान देखे जा सकते हैं। अब फैंस का कहना है कि उन्होंने छरहरी काया के लिए लिपोसक्शन कराया है। जिसमें इंजेक्शन के जरिए बॉडी के मोटे हिस्से से फैट निकाला जाता है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि जान्हवी ने इसके अलावा कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन यानी इंजेक्शन से ब्रेस्ट साइज भी इन्हैंस करवाएं हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर क्या है लिपोसक्शन सर्जरी और कब पडती है इसकी जरुरत।

पहले भी नजर आ चुका है जान्हवी के आर्म में ये निशान
इसी साल जनवरी में जान्हवी कपूर की दो बिहाइंड-द-शूट फोटोज वायरल हुए थे जिसमें जान्हवी नीले रंग की साड़ी में नजर आई थी। एक में वो पीले रंग की चेकर वाली साड़ी में नजर आई थी। इन फोटोज में, जान्हवी की आर्म के हिस्से में ऐसे ही निशान नजर आए थे। इन्हें हाईलाइट करते हुए एक यूजर ने लिखा था कि "ये निशान किसी तरह की 'फैट ट्रांसफर' सर्जरी के बाद बनते हैं, जिसे 'लिपोसक्शन' कहते है।
लिपोसक्शन क्या है?
लिपोसक्शन एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसका उपयोग शरीर के कुछ हिस्सों से अतिरिक्त फैट को हटाने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में वसा (फैट) कोशिकाओं को हटाने के लिए एक पतली ट्यूब, जिसे कैनुला कहा जाता है, का इस्तेमाल किया जाता है। कैनुला को त्वचा के नीचे डाला जाता है, और एक सक्शन उपकरण के माध्यम से अतिरिक्त वसा को बाहर निकाला जाता है।
लिपोसक्शन आमतौर पर उन लोगों के लिए किया जाता है जो नियमित रूप से व्यायाम और स्वस्थ आहार का पालन करने के बाद भी कुछ हिस्सों में जमा हुए वसा को हटाने में सफल नहीं होते हैं। यह पेट, जांघों, कूल्हों, बांहों, ठोड़ी, और पीठ जैसे हिस्सों में किया जा सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया वजन घटाने का तरीका नहीं है और इसे तभी करने की सलाह दी जाती है जब पारंपरिक वजन घटाने के तरीके असफल हो जाएं।
लिपोसक्शन के साइडइफेक्ट
लिपोसक्शन एक प्रभावी सर्जिकल प्रक्रिया है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
- लिपोसक्शन के बाद शरीर में सूजन और दर्द आम है, जो कुछ हफ्तों तक बना रह सकता है।
- सर्जरी के दौरान या बाद में खून बहने की संभावना रहती है। संक्रमण का जोखिम भी होता है, खासकर अगर ऑपरेशन के बाद घाव की ठीक से देखभाल न की जाए।
- लिपोसक्शन के बाद त्वचा में असमानता, उभार या ढीलापन आ सकता है, जो कई बार स्थायी हो सकता है।
- इस प्रक्रिया के बाद त्वचा में असामान्य रंग (जैसे नीले या गहरे धब्बे) दिखाई दे सकते हैं। ये अक्सर अस्थायी होते हैं लेकिन कभी-कभी लंबे समय तक रह सकते हैं।
- लिपोसक्शन के दौरान नसों को नुकसान हो सकता है, जिससे स्थायी या अस्थायी सुन्नता या संवेदना की कमी हो सकती है।
- लिपोसक्शन के दौरान शरीर से बड़ी मात्रा में फ्लूइड और फैट निकालने पर शरीर में फ्लूइड असंतुलन हो सकता है, जिससे हार्ट, किडनी या लंग्स से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
- सर्जरी के बाद लंबे समय तक बिस्तर पर आराम करने से ब्लड क्लॉट्स बनने का जोखिम बढ़ सकता है, जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
- लिपोसक्शन के लिए एनेस्थीसिया की जरूरत होती है, जिससे एलर्जिक रिएक्शन, श्वसन समस्याएं, और यहां तक कि कार्डियक समस्याओं का खतरा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications