Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताए आयुर्वेदिक नुस्खें, बालों की प्रॉब्लम हो जाएगी छूं-मंतर
महिलाओं और पुरुषों दोनों में बालों के झड़ने, टूटने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू से लेकर महंगे से महंगा उपचार किया जा रहा है। ऐसे में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई तरह के हेयर प्रॉब्लम से जुड़े टिप्स औऱ ट्रिक्स शेयर करते हैं।
जावेद हबीब के हेयर केयर टिप्स आसान और टिकाऊ होते हैं। प्राचीन समय से महिलाएं बालों की केयर के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। यहां तक की कुछ उपाय आयुर्वेद के अनुसार भी काफी प्रभावी माना जाता है। गर्मी के मौसम में धूल, धूप और पसीने से बालों पर पड़ने वाला असर बालों को बेजान बना देते हैं। अगर आप भी इस तरह के हेयर प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं तो जावेद हबीब के ये आयुर्वेदिक नुस्खे आपके काम आएंगे।

जावेद हबीब के आयुर्वेदिक नुस्खे ( Jawed Habib Hair Care Tips )
1. सरसों का तेल
प्राचीन समय से हमारी दादी-नानी बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करती आ रही हैं। जावेद हबीब के अनुसार यह तेल बालों को मुलायम बनाता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है। इस तेल से बालों के झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है।
2. गिरते बालों के लिए
हेयर फॉल की समस्या महिलाओं में सबसे आम है। अगर आपके बाल भी कमजोर होकर गिर रहे हैं तो आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। जावेद हबीब के अनुसार कैस्ट्रर ऑयल गिरते बालों की समस्या को रोकने के लिए काफी फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल को हफ्ते में कम से कम एक बार अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को शैंपू से साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को मजबूती भी मिलेगी।
3. शैंपू करने का सही तरीका
हम सभी अपने बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रखने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जावेद हबीब के अनुसार अधिकतर लोग गलत तरह से बालों में शैंपू लगाते हैं, जिस कारण उनके बाल झड़ने और टूटने लगते हैं। जावेद हबीब का कहना है कि बालों में शैंपू हमेशा थोड़े पानी में मिलाकर फिर अपने बालों में लगाना चाहिए। ऐसा करने से बाल झड़ते भी नहीं हैं और मजबूत भी बनते हैं।
4. एंटी-डैंड्रफ शैंपू का करें यूज
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो आप हफ्ते में दो बार एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे इस शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से आपके बालों में रूखापन भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
