Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पसीने और धूप के कारण बालों के टूटने की समस्या से हो गए हैं परेशान, जावेद हबीब से लें टिप्स
एक दिन में कुछ बाल टूटना एक सामान्य बात है लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में बालों का टूटना बड़ी समस्या हो सकती है, जिस और आपको ध्यान देना जरूरी है।
बालों के टूटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिससे निपटने के लिए महिलाएं अक्सर कई तरह के उपाय आजमाने की कोशिश करती हैं। कई बार तो बालों की ये ट्रीटमेंट काफी महंगी भी हो सकती है। लेकिन आज हम भारत के मशहूर हेयरस्टाइलिश जावेद हबीब के बताए गए कुछ आसान आर घरेलू टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाने से आप अपने टूटते और झड़ते बालों की समस्या को दूर कर पाएंगे।

बालों के झड़ने की समस्या को दूर करें ये उपाय
1. प्याज
जावेद हबीब के अनुसार एक प्यार आपके झड़ते और टूटते बालों की समस्या को दूर कर सकता है। बस आपको एक प्याज का रस निकालना है और इसे अपने स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को वॉश कर लें। प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे बालों के टूटने की समस्या कम हो सकती है।
2. आंवला
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो बालों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए जावेद हबीब महिलाओं और पुरुषों को बालों में आंवला लगाने की सलाह देते हैं। आप आंवला पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं और इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर आधे घंटे के बाद शैंपू से धो सकते हैं।
3. नारियल का तेल और करी पत्ता
झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल और करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको नारियल के तेल को गर्म करके उसमें कुछ करी पत्ते डालने हैं। फिर इसे ठंडा होने दें और अपने स्कैल्प पर लगाएं। करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
4. मेथी के दाने
बालों के लिए मेथी दाने काफी फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी के बीज प्रोटीन से भरपूर होते हैं और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। ऐसे में आप मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो कर उसका पेस्ट तैयार कर लें, फिर अपने स्कैल्प पर लगाकर आधे घंटे बाद धो लें।
5. एलोवेरा
एलोवेरा आपकी स्किन औऱ बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। आपको बस फ्रेश एलोवेरा जेल को अपने स्कैल्प पर लगाना है और थोड़ी देर के बाद बालों को साफ कर लेना है। एलोवेरा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को टूटने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications