Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
डार्क सर्कल ने बिगाड़ दी चेहरे की खूबसूरती, जया किशोरी ने बताया इसे जड़ से मिटाने का तरीका
Jaya Kishori Shared Tips how to Remove Dark Circles : कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को कौन नहीं जानता है? अपने भजन और कथा की वजह से वो हर घर में पहचानी जाती है। जया किशोरी के मोटिवेशनल टिप्स तो सोशल मीडिया में खूब वायरल होते रहते हैं। इसके अलावा जया किशोरी इन दिनों अपने ब्यूटी सीक्रेट के वजह से भी काफी मशहूर हो रही हैं। जया किशोरी एक इंटरव्यू के दौरान डार्क सर्कल खत्म करने का तरीका बताया था।
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि अधिकतर लोग रातभर काम करते हैं क्या ये सही हैं? इस पर जया किशोरी ने कहा था कि बॉडी का एक नेचुरल साइकिल होता है। अगर कोई रातभर सोने की बजाय जागता है तो साइकिल गड़बड़ हो जाती है। जया किशोरी ने बताया कि रातभर जागने से डार्क सर्कल होंगे।

ऐसा जरुर होता है क्योंकि आप नेचुरल साइकिल के विपरीत जाकर काम करेंगे तो एक बुरा असर तो होना ही है।
बॉडी के नेचुरल साइकिल में सुधार करें
जया किशोरी ने अपने इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया कि जो लोग नेचुरल साइकिल से छेड़छाड़ करता है तो उसका असर चेहरे पर नजर आने लगता है। उनके मुताबिक जो काम जिस वक्त होना चाहिए उसे उसी समय करना चाहिए वरना बॉडी क्लॉक भी बिगड़ता है।
जया किशोरी ने बताया कि जैसे हम इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान शाम के बाद खाना खाने से बचते हैं क्योंकि शाम के बाद हमारा डाइजेशन सिस्टम अच्छे से काम नहीं करता है जिस वजह से खाना अच्छे से नहीं पचता है। वैसे ही अगर में रात को सोने की जगह हम जगते है तो इसका असर डार्क सर्कल के रुप में चेहरे पर नजर आएगा। ये नेचर साइन है जिस हमें समझने की जरुरत है।
उन्होंने बताया कि रात को समय पर नहीं सोने से थकान, डार्क सर्कल और तबीयत खराब होने की समस्या नजर आएगी। हमारा शरीर हमें बता देता है कि हमें कब आराम करने की जरुरत हैं।
रात को जल्दी सोने के फायदे
एक्सपर्ट की माने तो गलत समय पर सोने से न तो नींद पूरी होती है और ना ही आप एक्टिव फील कर पाते हैं। आपकी आंखों में सूजन और काले घेरे बन जाते हैं। किसी काम में भी मन नहीं लगता हैं। इरिटेशन महसूस होती है और आप थके हुए नजर आते हैं। वहीं समय पर सोने से आप एक्टिव और फ्रेश नजर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications