Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
इस एक्ट्रेस को कहते हैं 'पाकिस्तान की रॅपन्ज़ेल', बालों पर लगाती हैं ये खास चीज, खुद शेयर किया सीक्रेट
Pakistani Actress Naeema Butt long hair Secret : इन दिनों पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'कभी मैं कभी तुम' न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में लीड रोल निभा रही हानिया आमिर के अलावा सैकेंड लीड निभा रही नाईमा बट्ट जो रूबाब के किरदार में नजर आ रही हैं, दर्शक उन्हें भी खूब पसंद कर रहे हैं।
नाईमा की एक्टिंग और ड्रेसिंग स्टाइल से ज्यादा उनके लंबे-घने बाल लोगों के बीच अंटेशन खींच रही हैं। पाकिस्तान हो या भारत में लड़कियां रूबाब के लंबे, सुंदर और चमकदार बालों के मुरीद हो गई हैं।

अब हर कोई इस एक्ट्रेस की घने बालों का राज जानना चाहता हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान नाईमा बट्ट उर्फ रूबाब ने अपने खूबसूरत बालों का सीक्रेट बताया है, आइए जानते हैं कैसे करती हैं वो बालों की केयर।
नाईमा के हेल्दी और लॉन्ग हेयर का राज
एक्ट्रेस ने बताया उनकी बालों की खूबसूरती के पीछे कई सारी चीजें। खासतौर पर वो अपनी खूबसूरत बालों का क्रेडिट अपने जींस को देती हैं। इसके अलावा नाइमा ने बताया कि वो हेल्दी हेयर के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। और इसके अलावा खुद को हाइड्रेड रखती हैं। एक्ट्रेस ने एक और चीज का खुलासा किया कि वो बालों के लिए हॉर्सटेल प्लांट का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया कि हॉर्सटेल का एक्सट्रैक्ट (अर्क) बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये बालों के जड़ों का ब्लड सकुर्लेशन से लेकर कॉलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये बालों के लिए सबसे जरूरी प्रोटीन कैराटिन के स्ट्रक्चर को भी मजबूत करता है।
क्या होता है हॉर्सटेल प्लांट?
हॉर्सटेल प्लांट जिसे सांप घास और आयुर्वेद में अश्व पुच्छा भी कहा जाता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स, विटामिंस और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे सिलिका, जो इसे खासतौर पर बालों के लिए लाभकारी बनाता है।
हॉर्सटेल प्लांट कैसे बालों के लिए फायदेमंद हैं?
- हॉर्सटेल प्लांट में सिलिका प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो बालों की मजबूती और विकास में सहायक होती है। सिलिका बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है, जिससे बाल लंबे और स्वस्थ बने रहते हैं।
- सिलिका बालों के लिए कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन बालों की संरचना को मजबूत करने और बालों को मोटा बनाने में सहायक होता है।
- हॉर्सटेल प्लांट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और खनिज तत्व बालों के विकास में मदद करते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत करता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
- हॉर्सटेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सिर की जलन को कम करने और उसकी सफाई में सहायक होते हैं। यह बालों के झड़ने को रोकता है और डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है।
- हॉर्सटेल प्लांट बालों की जड़ों तक रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे बालों को सही पोषण मिलता है और उनकी वृद्धि में तेजी आती है।
- नियमित रूप से हॉर्सटेल का उपयोग बालों की चमक और सुंदरता को बढ़ाता है। यह बालों को रूखा और बेजान होने से बचाता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहते हैं।
हॉर्सटेल प्लांट यूज कैसे कर सकते हैं?
- हॉर्सटेल की पत्तियों की चाय पीने से शरीर के अंदर से बालों को पोषण मिलता है और उनकी सेहत में सुधार होता है।
- बाज़ार में हॉर्सटेल युक्त शैंपू और तेल उपलब्ध हैं, जिन्हें बालों में लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं।
- हॉर्सटेल के अर्क को हेयर मास्क में मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है। यह बालों को गहराई से पोषण देता है।



Click it and Unblock the Notifications
