Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kajari Teej 2025: इन 3 घरेलू फेसपैक से पाएं कजरी तीज पर ब्राइडल जैसा ग्लो, वो भी बिना पार्लर जाए
Kajari Teej 2025 Skin Care: कजरी तीज का पर्व 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही वो इस खास दिन पर तैयार होने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहती हैं। महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और मां पार्वती और भोले बाबा से अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। हर औरत चाहती है कि वो इस स्पेशल दिन पर सबसे सुंदर दिखे और इसी वजह से सजने-संवरने का उत्साह दोगुना हो जाता है। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा दमकता और ताजा नजर आए, लेकिन प्रदूषण और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों के चेहरे उम्र से पहले ही डल और बेजान से लगने लगते हैं।
वहीं वर्किंग महिलाओं को समय की कमी की वजह से पार्लर जाने का समय भी नहीं होता को कई लोगों का बजट नहीं होता की वो पार्लर जाकर महंगा सा फेशियल करवाएं। अरे अब फ्रिक करने की कोई जरूरत नहीं है हम लाए हैं ऐसे 3 होममेड नेचुरल फेसपैक जो आपकी स्किन को इंस्टेंट ग्लो और फ्रेशनेस दे सकते हैं। खास बात यह है कि ये नुस्खे केमिकल-फ्री, आसान और हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित हैं। तो आइए जानते हैं कजरी तीज से पहले के लिए 3 ऐसे घरेलू फेसपैक जो आपके चेहरे को ब्राइडल जैसा निखार देंगे।

1. हल्दी-चंदन फेसपैक - शादी वाला ग्लो पाने का आसान तरीका
हल्दी-चंदन फेसपैक के लिए सामग्री
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच चंदन पाउडर
2-3 चम्मच गुलाब जल
कैसे बनाएं और लगाएं
सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हल्दी स्किन को डीटॉक्स करती है और चंदन ठंडक व निखार लाता है।

2. दूध-मलाई और गुलाब पाउडर फेसपैक
दूध-मलाई और गुलाब पाउडर फेसपैक के लिए सामग्री
1 चम्मच मलाई
1 चम्मच गुलाब पाउडर
1 चम्मच शहद
कैसे बनाएं और लगाएं
इन तीनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। मलाई स्किन को हाइड्रेट करती है, गुलाब पाउडर ग्लो बढ़ाता है और शहद स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

3. ओट्स और दही फेसपैक -
ओट्स और दही फेसपैक के लिए सामग्री
2 चम्मच ओट्स पाउडर
2 चम्मच दही
आधा नींबू का रस

कैसे बनाएं और लगाएं
सभी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूखने पर हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए धो लें। ओट्स डेड स्किन हटाता है, दही निखार लाता है और नींबू टैनिंग दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
