Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों से लेकर स्किन को लाभ पहुंचाता है करंज तेल, जानें इसके फायदे
हम सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं और इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। अपने बालों व स्किन की ब्यूटी को एन्हॉन्स करने के लिए हम कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। जिसमें हजारों रुपये भी खर्च होते हैं। हालांकि, हर किसी को ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ सिंपल बातों का ध्यान रखकर भी अपनी ब्यूटी को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं। मसलन, आप ऑयलिंग को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाएं।

ऐसे कई ऑयल्स होते हैं, जो स्किन और बालों दोनों के लिए लाभकारी माने गए हैं। इन्हीं में से एक है करंज तेल। करंज पेड़ के बीजों से प्राप्त होने वाले इस तेल को बहुत ही गुणकारी माना गया है। यहां तक कि आयुर्वेद में इसका लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन फिर भी अधिकतर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको करंज तेल से स्किन और बालों को मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-
स्किन को बनाएं जवां-जवां
खुद को जवां बनाए रखने के लिए हम सभी भरसक प्रयास करते हैं। अगर आप करंज तेल को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाएं। करंज तेल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करता है। जब इसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है, तो यह फाइन लाइन्स से लेकर झुर्रियों और एज स्पॉट्स को भी कम करता है। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवां नजर आती है।
दाग-धब्बों से मिलेगी मुक्ति
अगर आपके चेहरे की सुंदरता ब्रेकआउट्स या दाग-धब्बों के कारण कहीं छिप गई है तो ऐसे में आप करंज तेल को अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाएं। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो स्किन की सतह पर बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है। जिससे ना केवल ब्रेकआउट की संभावना कम हो जाती है, बल्कि दाग-धब्बों आदि से भी छुटकारा मिलता है।
स्किन को बनाए सॉफ्ट
अगर आप अपनी स्किन को बेबी सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो ऐसे में करंज तेल का इस्तेमाल करने से आपको यकीनन लाभ मिलेगा। दरअसल, करंज तेल में ओमेगा-9 और ओमेगा-6 जैसे आवश्यक फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपकी स्किन की नमी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब इस तेल का नियमित इस्तेमाल किया जाता है तो इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड, कोमल और मुलायम रहती हैं। ऐसे में स्किन नेचुरली सॉफ्ट बन जाती है।
बालों को मिलता है यूवीबी प्रोटेक्शन
घर से बाहर कदम रखते समय हम सभी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी हेयर सनस्क्रीन के बारे सोचा है। शायद नहीं। लेकिन अगर आप करंज तेल को बालों में लगाते हैं, तो इससे आपके बालों व स्कैल्प को भी सनप्रोटेक्शन मिलता है। दरअसल, करंज तेल फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है, जो अपनी एंटीऑक्सीडेंट और एसपीएफ़ 30 तक की यूवी-ब्लॉकिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय धूप व गर्मी से आपके बाल डैमेज नहीं होते हैं।
हेयर हेल्थ को बनाए बेहतर
अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में करंज तेल का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार हो सकता है। दरअससल, करंज तेल एंटीऑक्सिडेंट और अन्य जरूरी कंपाउंड से भरपूर है। यह आपके बालों के समय से पहले सफेद होने को रोकने के अलावा ओवर ऑल हेयर हेल्थ में सुधार करते हैं। यह एस्ट्रिंजेंट के रूप में भी काम करता है और स्कैल्प को संक्रमण से बचाता है। इस तेल के एंटी-फंगल गुण स्कैल्प में होने वाली जलन, सूखापन और रूसी का इलाज करने में मददगार साबित हो सकते हैं। करंज तेल का इस्तेमाल करने से बालों की लगभग हर समस्या से मुक्ति मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
