Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Night Skin Care: 40 के बाद भी करीना की तरह दिखना है खूबसूरत और जवां, तो सोने से पहले करें ये काम
करीना कपूर खान की गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक के रूप में होती है। सैफ अली खान की बेगम ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री पर बल्कि फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री पर भी बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। वह ना केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी नेचुरल ब्यूटी भी फैन्स को प्रभावित करती है। उनकी स्किन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे समय का पहिया थम गया हो, क्योंकि उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र का प्रभाव नजर ही नहीं आता है।
आमतौर पर, 30 की उम्र के बाद धीरे-धीरे स्किन बदलने लगती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है तो रिंकल्स व फाइन लाइन्स नजर आने लगती है। 40 की उम्र के बाद तो स्किन सैगिंग की शिकायत भी होती है। लेकिन करीना कपूर 40 की उम्र के बाद भी उतनी ही ग्लोइंग व यूथफुल नजर आती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं।
खासतौर से, रात को सोने से पहले वह अपनी स्किन को क्लीन व पैम्पर करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको करीना कपूर खाने के नाइट स्किन केयर रूटीन के बारे में बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप भी उनकी तरह ब्यूटीफुल स्किन पा सकती हैं-

मेकअप रिमूव करना
रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करके अपनी स्किन को अच्छी तरह क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। करीना कपूर खान भी इस बात का ध्यान रखती हैं। वह कभी भी मेकअप के साथ बेड पर नहीं जाती है। मेकअप रिमूव करने के बाद अपनी स्किन को ठंडे पानी से धोना और फिर नाइट क्रीम लगाना वह कभी नहीं भूलती हैं। यह नाइट क्रीम उनकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करती है।
अंडर आई क्रीम लगाना
उम्र बढ़ने के साथ अक्सर आंखों के ठीक नीचे की स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अंडर आई क्रीम को इस्तेमाल करें। इससे आंखों के नीचे की थिन स्किन को पोषण मिलता है। साथ ही, अंडर आई डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स की समस्या भी नहीं होती है।
चेहरे की करती हैं मसाज
जब रात में स्किन केयर करना हो तो फेस मसाज करना काफी अच्छा रहता है। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है, जिससे चेहरे पर गजब का ग्लो आता है। साथ ही, इससे स्किन को रातभर पोषण मिलता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती है।
लेती हैं अच्छी नींद
जब बात नाइट स्किन केयर रूटीन की हो तो सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करना ही काफी नहीं होता है। बल्कि अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है। करीना कपूर खान भी इस बात का ख्याल रखती है कि वह रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे उनकी स्किन फ्रेश व ग्लोइंग नजर आती है। नींद की कमी के चलते चेहरे पर थकान नजर आना बेहद आम बात है।
बालों की करती हैं ऑयलिंग
जब नाइट केयर की बात हो तो करीना सिर्फ अपनी स्किन ही नहीं, बल्कि बालों को भी पैम्पर करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं। वह हर हफ़्ते रात में अपने बालों में तेल लगाना पसंद करती हैं। चाहे कुछ भी हो, लेकिन सर्दियों में यह उनके लिए और भी ज्यादा ज़रूरी है। उन्हें हॉट ऑयल मसाज भी बहुत पसंद है क्योंकि इससे उनके बालों और स्कैल्प को पोषण मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications