Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: करिश्मा कपूर फिटनेस गोल्स, 50 में भी इतनी यंग दिखने के पीछे है ये सीक्रेट प्लान
Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को कौन नहीं जानता। 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और सुंदरता से लोगों का दिल चुराने वाली करिश्मा को प्यार से 'लोलो' कहा जाता है। अगर ये कहा जाए कि वो 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं तो गलत न होगा। अब बेशक एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली हो लेकिन आज भी जब करिश्मा सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती हैं, तो लोग उनकी उम्र पर यकीन नहीं कर पाते। 50 की उम्र में भी वो इतनी फिट और यंग दिखती हैं कि नई जनरेशन की एक्ट्रेसेस भी उनसे इंस्पिरेशन लेती हैं।
आखिर उनका यंग और ग्लोइंग दिखने का राज क्या है? हमें पता है कि आप भी ये जानना चाहते होंगे तो चलिए फिर देर किस बात की जानते हैं करिश्मा कपूर की डेली फिटनेस और वेलनेस रूटीन। इसे फॉलो कर आप भी पा सकती हैं लोलो जैसी फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

1. रेगुलर वर्कआउट और योगा
करिश्मा हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन एक्सरसाइज जरूर करती हैं। इसमें कार्डियो, स्ट्रेचिंग और योगा शामिल होता है। योगा उनकी मानसिक और शारीरिक फिटनेस दोनों के लिए जरूरी है। अगर आप भी अपनी फिटनेस बनाए रखना चाहते हैं तो उनकी तरह इस रूटीन को फॉलो करें।
2. डाइट में संतुलन
करिश्मा कपूर फैंसी डाइटिंग की बजाय बैलेंस्ड डाइट में यकीन रखती हैं। वह घर का बना हेल्दी खाना खाती हैं। एक्ट्रेस ने सिर्फ फिश करी और चावल खाकर अपना लगभग 17 किलो वजन कम किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट में मौसमी फल और दलिया, फल, उबली सब्जियां और हाई प्रोटीन फूड्स को शामिल किया। वो चीनी और जंक फूड से दूरी बनाए रखती हैं।
3. हाइड्रेशन का रखती हैं खास ध्यान
अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए करिश्मा कपूर खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा वो नींबू पानी, नारियल पानी और ग्रीन टी जैसी हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करती हैं जिससे उनका मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। बता दें कि ज्यादा पानी पीने से स्किन भी हाइड्रेट रहती है।
4. स्किनकेयर रूटीन है सिंपल लेकिन असरदार
अपने स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए करिश्मा कपूर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल स्किन केयर प्रोडेक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस घर पर ही बेसन-दही, एलोवेरा आदि का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग बनाए रखती हैं।
5. नींद और माइंडफुलनेस को देती हैं प्राथमिकता
करिश्मा कपूर अपने आपको हेल्दी और फिट रखने के लिए अच्छी नींद लेती है और तनाव से दूरी बनाने की कोशिश करती हैं। साथ ही अपने आपको अंदर से खुश रखने के लिए पॉजिटिव सोच रखती हैं। ये तीनों बातें करिश्मा की दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं। अगर आप भी चाहती हैं 50 में भी 30 जैसी ग्लोइंग और फिट दिखना, तो करिश्मा का ये सीक्रेट लाइफस्टाइल प्लान आपकी मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
