Latest Updates
-
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Hairstyles: जूड़ा बनाए या स्ट्रेट हेयर रखें? करवा चौथ पर इन हेयरस्टाइल से दे खुद को खुबसूरत लुक
Karwa Chauth 2024 Hairstyles: करवा चौथ पर न सिर्फ साडी, मेहंदी बल्कि खूबसूरत हेयरस्टाइल भी आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकता है। इस दिन महिलाएं अपनी हेयरस्टाइल को लेकर खूब कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी इस करवाचौथ पर खुद के लिए खूबसूरत हेयर स्टाइल ढूंढ रही हैं, तो आप जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और कीर्ति सुरेश जैसी बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री एक्ट्रेसेज के हेयरस्टाइल से आइडिया ले सकती हैं।
अक्सर ये एक्ट्रेसेस स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक के साथ नजर आती हैं। यहाँ उनके हेयरस्टाइल के कुछ आइडियाज दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं:

जान्हवी कपूर - बन विद गजरा
करवा चौथ पर आप अगर ट्रेडिशनल लुक प्लान कर रही हैं, तो जान्हवी कपूर की ये हेयरस्टाइल आपके लुक के लिए काफी बेहतरीन रहेगा। एक मिडल पार्टेड लो बन आपके करवाचौथ के लिए ट्रेडिशनल लुक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सिंपल सा जूडा और साथ में गजरा लगाना है।

कीर्ति सुरेश - रोमांटिक वेवी हेयर
जान्हवी अक्सर अपने बालों में रोमांटिक वेव्स के साथ दिखती हैं, जो एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत खूबसूरत लगती हैं। आप हल्के कर्ल्स करवा सकती हैं और बालों को खुला छोड़ सकती हैं, जिससे एक नैचुरल और एलिगेंट लुक मिलेगा। अगर आप थोड़ा ग्लैमर एड करना चाहती हैं, तो बालों को साइड पार्टिंग में रखें और एक फ्लावर एक्सेसरी का इस्तेमाल करें।

आलिया भट्ट - मैसी बन विद फ्लावर
आलिया का मैसी बन एक क्लासिक ट्रेडिशनल लुक है, जो साड़ी या लहंगे के साथ शानदार लगता है। इस लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए आप फ्लावर के साथ डेकोरेट कर सकती हैं। यह लुक करवा चौथ के पूजा के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा और आपको एक रॉयल टच देगा।

श्रद्धा कपूर - सिल्क पोनी हेयर स्टाइल
अगर आप करवा चौथ पर हटकर हेयर स्टाइल चाहती है, तो आप इस फंक्शन में श्रद्धा कपूर की तरह साडी के साथ सिल्क पोनी हेयर स्टाइल बना सकती है। साथ में बालों को लूज कर्ल कर सकती हैं। ये यकीनन आपको करवा चौथ पर बहुत अलग लुक देगा।

सोनम कपूर - स्लीक स्ट्रेट हेयर विद गजरा
सोनम कपूर अक्सर स्लीक स्ट्रेट हेयर के साथ दिखाई देती हैं, जिसमें बाल सीधे और शाइनी रहते हैं। आप भी अपने बालों को स्ट्रेट करके उन्हें पीछे की ओर बांध सकती हैं या हाफ क्लच कर सकती हैं। इसके साथ गजरा लगाकर आपका लुक एथनिक और ट्रेडिशनल हो जाएगा, जो करवा चौथ के लिए एकदम बेस्ट है। इन हेयरस्टाइल्स के साथ आप ट्रेडिशनल जूलरी, बिंदी और सिंदूर जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर अपनी पूरी लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
