Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth 2024: पिया के नाम की मेहंदी का रंग हो जाएगा घंटेभर में गाढ़ा, बस मेहंदी लगाने के बाद करें ये उपाय
करवा चौथ में मेहंदी का खास महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने कामकाज से फुर्सत निकालकर घंटों बैठकर शौक से पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। ऐसा माना जाता हैं कि मेहंदी तभी रचती है जब उसे ज्यादा देर हाथों पर रखा जाता है। और इसके अलावा महिलाओं का मानना होता है कि जितना ज्यादा मेहंदी का रंग उतना ज्यादा पति का प्रेम।
लेकिन अगर आपके पास इतना वक्त नहीं है कि आप घंटों बैठकर मेहंदी सुखाएं, तो यहां बताए गए उपायों के साथ मेंहदी लगाएं। घंटे भर में मेहंदी का रंग वैसे ही गहरा हो जाएगा जैसा 5-6 घंटे रखने के बाद आता है। तो आइए जानते हैं मेहंदी का डार्क कलर लाने के लिए क्या करें?

नींबू और चीनी का मिश्रण
मेहंदी सूखने के बाद, एक कटोरी में नींबू का रस और चीनी मिलाकर उसका मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को एक रुई की मदद से सूखी हुई मेहंदी पर हल्के हाथों से लगाएं। यह मिश्रण मेहंदी को हाथों पर लंबे समय तक चिपका कर रखता है और रंग को गहरा बनाता है।
लौंग की धूनी
जब मेहंदी सूख जाए, तो तवे पर कुछ लौंग डालें और उसकी धूनी (भाप) को हाथों पर लें। लौंग की गर्मी से मेहंदी का रंग और गहरा हो जाता है। ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया मेहंदी को हटाने से पहले की जानी चाहिए।
मेहंदी के बाद सरसों या नारियल का तेल
मेहंदी को रातभर लगे रहने दें और सुबह इसे हटाएं। हटाने के बाद अपने हाथों पर सरसों का तेल या नारियल का तेल लगाएं। इससे रंग और गहरा होता है और त्वचा को नमी मिलती है।
हल्दी और मेहंदी का मिश्रण न करें
हल्दी को मेहंदी के साथ न मिलाएं क्योंकि यह मेहंदी के रंग को फीका कर सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि मेहंदी लगाते समय किसी भी अन्य तत्व को न मिलाएं।
प्लास्टिक की बजाय सूती कपड़े से साफ करें
मेहंदी हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय सूती कपड़े से हाथों को रगड़कर मेहंदी हटाएं। इससे मेहंदी का रंग बेहतर आता है। कुछ लोग मेहंदी हटाने के लिए चाकू भी लगाते हैं।
नीलगिली का तेल या हिना ऑयल का इस्तेमाल
मेहंदी जब हल्की सी गीली रह जाए तो इसके ऊपर हिना तेल रुई से लेकर हल्की-हल्की सी लगाएं। यह तेल विशेष रूप से मेहंदी के रंग को गहरा बनाने के लिए इहै और इसे मेहंदी लगाने से पहले या मेहंदी सूखने के बाद लगाया जा सकता है।
वैसलीन या विक्स लगाए
कई लोग होते हैं मेहंदी सूखने के बाद विक्स या वैसलीन हथेलियों पर रगडते हैं इससे मेहंदी का रंग और खिलकर आता है।
बायोफ्रूट्स का सेवन
मेहंदी लगाने के पहले या बाद में कुछ बायोफ्रूट्स, जैसे अनार, चुकंदर आदि का सेवन करने से खून में आयरन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मेहंदी का रंग गहरा होता है। इन उपायों को अपनाकर आप इस करवाचौथ पर अपनी मेहंदी का रंग गहरा और आकर्षक बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
