Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर सिर्फ 5 में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें सुंदर डिजाइन
Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास व्रतों में से एक है। इस दिन पत्नी पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है। करवा चौथ का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। हाथों पर लगी हरी-हरी मेहंदी न केवल सजावट का हिस्सा होती है बल्कि इसे शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। यही वजह है कि करवा चौथ पर महिलाएं खासतौर पर मेहंदी रचवाती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप जल्दी से खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट, आसान और क्विक करवा चौथ मेहंदी डिजाइन, जिन्हें सिर्फ 5 से 10 मिनट में लगाया जा सकता है।
इन डिजाइनों में आपको सिंपल बेल, अरेबिक पैटर्न, मंडला डिजाइन से लेकर पिया के नाम वाली मेहंदी तक कई आइडियाज मिलेंगे। आइए देख लेते हैं वो 5 मेहंदी डिजाइन जिन्हें लगाने में समय तो बिल्कुल भी नहीं लगने वाला है।

अरेबिक बेल डिजाइन
अगर आपके पास समय ज्यादा नहीं है तो आप सिर्फ 5 मिनट में हथेली से उंगलियों तक बेल का डिजाइन बनाएं। ये लगाने में आसान है और देखने में सुंदर लगता है।

सिंपल फ्लोरल पैटर्न
करवा चौथ पर मेहंदी लगाना शगुन माना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं। अगर आप जल्दी में अच्छा डिजाइन लगाना चाहती हैं तो फूल-पत्तियों का हल्का-फुल्का डिजाइन हाथों को खूबसूरत बना सकता है।

मंडला मेहंदी
मंडला मेहंदी हमेशा से ही ट्रेंड में रहती है। ये लगाने में जितनी आसान है देखने में उतनी ही सुंदर। गोलाकार मंडला पैटर्न हथेली पर बेहद आकर्षक लगता है। आप इसे लगाकर करवा चौथ को स्पेशल बना सकती हैं।

ब्रैसलेट स्टाइल मेहंदी
मेहंदी लगवाना हर महिला को पसंद होता है लेकिन कुछ इतनी बिजी होती हैं कि उनके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं होता है। आप ऐसे में कलाई पर ब्रेसलेट जैसी मेहंदी बनवा सकती हैं जो बहुत ट्रेंडी है और लगाने में आसान।

आसान सा डिजाइन
मेहंदी लगवाना तो हर किसी को पसंद होता ही है, बात करवा चौथ की हो तो मेहंदी लगवाना तो बनता ही है। ऐसे में आप आसान और जल्दी लगने वाले मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं।

मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान टिप्स
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोकर सुखा लें।
मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी का घोल लगाएं।
मेहंदी पर लौंग की भाप देने से रंग गहरा होता है।
मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथ पर पानी तुरंत न डालें।



Click it and Unblock the Notifications