Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Karwa Chauth Mehndi Tips: करवा चौथ पर गहरी लाल मेहंदी से बढ़ाएं सुहाग का सौंदर्य, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
How To Make Mehndi Color Dark On Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। सबसे खास होता है मेहंदी लगाना जो प्यार और आस्था का प्रतीक होता है। मेहंदी को सुहाग का शुभ प्रतीक माना जाता है और ऐसा विश्वास है कि जितनी गहरी मेहंदी का रंग चढ़ता है, उतना ही मजबूत होता है पति-पत्नी का बंधन। लेकिन कई बार महिलाएं शिकायत करती हैं कि मेहनत से मेहंदी लगाने के बाद भी रंग गाढ़ा नहीं आता। अगर आप भी चाहती हैं कि करवा चौथ पर आपकी मेहंदी का रंग सुर्ख लाल और लंबे समय तक टिके रहे, तो आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाने होंगे और आपकी मेहंदी का रंग सबका ध्यान खींच लेगा।
जानिए कैसे इन घरेलू चीजों से चढ़ेगा मेहंदी का परफेक्ट और गाढ़ा रंग इस करवा चौथ पर। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं उन घरेलू उपायों को जिन्हें कर आप गहरी सुर्ख मेहंदी लगा सकती हैं।

1. कैसे घोलें मेहंदी
वैसे तो मार्किट में आसान से मेहंदी के कोन जिन्हें कीप भी कहते हैं मिल जाती हैं। मगर कई बार उनमें शिकायत आती है कि वो ठीक से रचती नहीं हैं या फिर जल्दी उतर जाती है। ऐसे में महिलाओं को घर पर ही मेहंदी का घोल तैयार करना चाहिए इसके लिए सूखी हुई मेहंदी लाएं और उसे रात को ही भीगा दें उसमें चायपत्ती या कॉफी का पानी जरूर डालें। ये दोनों चीजें मेहंदी के रंग को गहरा करती हैं।
2. अच्छे से हाथ करें साफ
इस बात का ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छे से धो लें। किसी तरह की कोई चिकनाई न लगाएं। अगर अच्छा रंग चाहती हैं को मेहंदी लगाने से पहले मेहंदी का तेल लगा लें। इससे रंग अच्छा आता है।
3. लौंग और चीनी से मेहंदी का रंग चढ़ेगा गहरा लाल
मेहंदी का रंग बढ़ाने के लिए लौंग और चीनी का मिश्रण बेहद असरदार नुस्खा है। सबसे पहले मेहंदी सूखने के बाद एक पैन में कुछ लौंग डालकर गर्म करें। जब धुआं उठने लगे, तब हाथों को लौंग के धुएं के ऊपर रखें (बहुत पास न ले जाएं)। धुआं हाथों में समा जाने दें, इससे मेहंदी का रंग और गहरा हो जाएगा।
4. नींबू और चीनी के घोल का टिप्स
आप अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए नींबू और चीनी का घोल लगा सकती हैं। ये घरेलू नुस्खा मेहंदी को सुर्ख लाल और चमकीला बना देता है।नींबू और चीनी का घोल लगाने का सही तरीका है कि पहले एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी और आधा नींबू का रस मिलाएं और जब मेहंदी सूख जाए तो रुई की मदद से इसे लगाएं। इससे मेहंदी गीली होकर दोबारा एक्टिव होती है और रंग गहरा चढ़ता है। ध्यान रखें कि यह घोल बहुत ज्यादा न लगाएं, वरना डिजाइन फैल सकती है।
5. मेहंदी लगाने से पहले करें ये काम
- मेहंदी लगाने से पहले हाथ धोकर सूखा लें, लेकिन क्रीम या ऑयल बिल्कुल न लगाएं।
- मेहंदी लगाने से पहले 1-2 घंटे पहले हल्का स्क्रब करें, ताकि स्किन साफ़ हो जाए।
- हाथों में पसीना न हो, इसके लिए ठंडे पानी से धोकर पोंछ लें।
6. मेहंदी सूखने के बाद न करें ये गलतियां
- मेहंदी सूखने के बाद पानी से तुरंत न धोएं; कम से कम 8-10 घंटे तक बचें।
- साबुन या क्रीम लगाने से रंग हल्का पड़ सकता है।
- मेहंदी छुड़ाने के बाद सरसों या नारियल तेल से हल्की मालिश करें, इससे रंग टिकता है।
- घरेलू नुस्खे जो मेहंदी का रंग गाढ़ा करते हैं



Click it and Unblock the Notifications











