Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
Karwa Chauth Mehndi Designs: हाथों पर सजाएं ये खूबूसरत ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
Karwa Chauth 2025 Mehndi Designs: करवा चौथ का पर्व हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रहती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी का खास महत्व है। हाथों में रचती मेहंदी को सुहाग और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जितना गाढ़ा मेहंदी का रंग चढ़ता है, पति-पत्नी के बीच का प्यार भी उतना ही गहरा होता है।
अगर आप भी करवा चौथ पर अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन बताने वाले हैं, जो आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।

हार्ट शेप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आप करवा चौथ पर पूरे हाथ में मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये फुल हैंड मेहंदी डिजाइन देखें। इसमें हथेलियों के बीच में दिल की शेप बनाकर आप अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इसे लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इससे आपके हाथ किसी नई दुल्हन से कम नहीं नजर आएंगे। यह प्यार भरा सरप्राइज आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप पूरे हाथ भरकर मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो हाथों पर बेल बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में फूल-पत्तियों के साथ सुंदर बेल बनाई गई है। यह देखने में जितना सुंदर है, बनाने में भी उतनी ही आसान है। करवा चौथ पर ब्यूटीफुल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट है।

करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो छलनी से चांद को निहारते हुई औरत वाला मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहें तो दूसरे हाथ में पूजा की थाली या कलश भी बना सकती हैं। न्यूली मैरिड लड़कियों में ये डिजाइन काफी पॉपुलर है। यकीन मानिए इसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन एक एवरग्रीन मेहंदी डिजाइन है, जो हर महिला को पसंद आता है। इसमें हाथों पर मोटी बेलें, पत्तियां और फूल बनाए जाते हैं। इस डिजाइन में हाथ पूरी तरह कवर हो जाते हैं, लेकिन फिर भी भरे हुए नहीं दिखते हैं। साथ ही, यह बहुत कम समय में आसानी से बन भी जाता है।

गोल फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ स्टाइलिश और यूनिक चाहती हैं, तो ये गोल फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें कलाई पर ब्रेस्लेट और हथेलियों पर भी सुंदर डिजाइन दिया गया है।

ये आपके मिनिमल लुक को काफी कॉम्पलिमेंट करेगा।



Click it and Unblock the Notifications