Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक

Karwa Chauth Beauty Tips: करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा खूबसूरत और चमकदार नजर आए। इसके लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल करवाती हैं। लेकिन आप चाहें तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय घर पर मौजूद चीजों से भी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने चेहरे पर निखार लाने के लिए कुछ घरेलू फेस पैक बताए हैं, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका -

Karwa Chauth 2026 Face Packs

हल्दी का फेस पैक

हल्दी का इस्तेमाल लंबे समय से त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। इसका फेस पैक बनाने के लिए थोड़ी-सी हल्दी में दही या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

टमाटर और दही का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो टमाटर के रस और दही से बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टमाटर के रस में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

केले का फेस पैक

केले में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

पपीते का फेस पैक

पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकते हैं। ओस फेस पैक बनाने के लिए पके पपीते को मैश करके उसका पेस्ट तैयार करें। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद या नींबू का रस मिला सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर नेचुलर ग्लो आएगा।

ओटमील का फेस पैक

ओटमील त्वचा को साफ करने और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए ओटमील को बारीक पीस लें और उसमें थोड़ा पानी या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा पर इंस्टैंट ग्लो नजर आएगा।

Story first published: Friday, October 23, 2026, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion