Latest Updates
-
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ
Karwa Chauth Mehendi : मेहंदी लगाने से पहले हथेली पर लगा लें ये कमाल की चीज, हफ्तों तक नहीं उतरेगा रंग
How to make your mehndi darker: मेकरवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी का भी एक खास स्थान है।
कई सुहागनें इस दिन पर पति के प्यार के नाम पर खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन लगवाती हैं। कहा जाता है कि मेहंदी के रंग से पति के प्यार का पता चलता है। जितना ज्यादा मेहंदी का रंग उतना ज्यादा पति का प्यार।

आजकल बाजार में मिलने वाली 100 प्रतिशत रचने की गारंटी वाली मेहंदियों में केमिकल की भरमार होती है। जिसकी वजह से हाथों में खुजली भी हो जाती है। और घर पर बनाई हुई मेहंदी से अक्सर रंग ना आने की समस्या सबसे ज्यादा होती है।
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें...
हथेलियों पर लगा ले ये चीज
अगर मेहंदी लगाने के पहले आप हाथ धोकर उनमें नीलगिरी का तेल लगा लेंगी, तो मेहंदी का रंग निखरकर आता है। कई लोग लौंग का तेल लगाकर भी इस स्टेप को पूरा करते हैं, लेकिन लौंग का तेल मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद लगाना ज्यादा सुविधाजनक होता है।

हाथों में ना लगाएं क्रीम
अगर आप मेहंदी लगाने से तुरंत पहले कोई गाढ़ी क्रीम लगा लेंगी, तो मेहंदी का रंग ठीक तरह से नहीं चढ़ेगा। आपको ध्यान रखना होगा इस बात का कि कहीं किसी वजह से आपके हाथ में किसी तरह की चिकनाई ना हो। इसलिए कहा जाता है कि हाथों को ठीक से धोकर ही मेहंदी लगाने बैठना चाहिए।
मेहंदी लगाने के बाद करें ये काम
- हाथों में मेहंदी लगने के बाद आपको करना यह है कि तवे पर थोड़ी सी लौंग को सेंके और उसके धुएं से हाथों को सेकें।
- मेहंदी लगे होने पर आप नींबू और शक्कर का घोल भी उसमें लगा सकती हैं ताकि मेहंदी चिपकी रहे।
- ध्यान रखें कि नींबू का रस बस कुछ ही बूंद डालें वर्ना मेहंदी का रंग हल्का भी हो सकता है।
- कुछ लोग मेहंदी को सुखने के बाद बिना पानी उतारते हैं और उस पर नीलगिरी का तेल भी लगाते हैं।
- मेहंदी रचने के बाद कम से कम 5-6 घंटों तक साबुन ना लगाएं वरना आपकी मेहंदी का रंग गहरा नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications