Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth पर सुहागिन महिलाएं हाथों ही नहीं पांव पर भी रचाएं खूबसूरत मेहंदी, ये देखिएं लेटेस्ट डिजाइन
Mehndi Designs for legs : करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। इस त्योहार में मेहंदी की खास महत्व होता है। मेहंदी महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक होता है। कई महिलाएं इस त्योहार पर न केवल हाथों में बल्कि पैरों में भी मेहंदी लगवाती हैं।
मेहंदी रच कर जितनी खूबसूरत हाथों पर लगती है उतनी ही यह पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ाती है। तो चलिए आज हम आपको पैरों की मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखाते हैं जो करवा चौथ की मेहंदी डिजाइंस सेलेक्ट करने में आपकी मदद करेंगे।

गोल डिजाइन
मेहंदी में गोलाकर भरी हुई डिजाइन जितनी हाथों में खूबसूरत नजर आती है, उतनी ही ये पांव में भी भरी भरी और खूबसूरत नजर आती है। एक सुहागिन महिला के पांव में पायल और बिछिए के साथ ये भरी-भरी डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आती है।

जालदार डिजाइन
जालदार डिजाइन हाथों और पांव में काफी खूबसूरत नजर आते हैं। हाथों के साथ-साथ पैरों में भी आपको पैरों में भी भरी-भरी मेहंदी लगवानी चाहते हैं, तो आप इस तस्वीर में दिखाए गए जालदार डिजाइन को चुन सकती हैं। यह एक ही डिजाइन आपके पैरों को भरने के लिए काफी है।

पायल की डिजाइन
पैर में पायल के आकर में बनी मेहंदी डिजाइंस इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। ये आपके पांव को भर-भरा दिखाने के साथ ही पांव की खूबसूरती भी बढ़ाता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में पैरों की उंगलियों पर ज्यादा फोकस किया जाता है।

बॉर्डर मेहंदी डिजाइन
पांव के लिए बॉर्डर मेहंदी डिजाइन भी बहुत फैशन में रहती हैं। वैसे तो यह बेहद पुरानी डिजाइन है मगर, यह एवरग्रीन भी है। वेडिंग से लेकर करवाचौथ के मौके पर यह बेहद ट्रेडिशनल लुक देती हैं और इससे आपके पैर भी बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं।

अरेबिक डिजाइन
अरेबिक, बेल और पारंपरिक हिना मेहंदी की कुछ डिजाइन्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। जिन महिलाओं को ज्यादा हेवी डिजाइन लगाना पसंद नहीं है, वो ज्वैलरी डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं. यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।

भरी हुई मेहंदी डिजाइन
अगर आप पांव पर ब्राइडल मेहंदी की डिजाइन लगाना चाहती है, तो ऐसी डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं। खासकर ये आपकी पहली करवाचौथ है, तो आपके पावं पर ये डिजाइन खूब फबेगी।



Click it and Unblock the Notifications
