Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth Mehndi Design: बार-बार एक जैसी मेहंदी लगाकर हो गई हैं बोर, तो यहां देखें मॉर्डन मेहंदी डिजाइन
karwa chauth modern mehndi design 2024 : करवाचौथ के अवसर पर आप ट्रेडिशनल की बजाय मॉडर्न मेहंदी डिज़ाइन कई नए और ट्रेंडी पैटर्न्स से भी अपने हाथ सजा सकती हैं। ट्रेडिशनल डिजाइंस के साथ-साथ कुछ क्रिएटिव और अनोखे आइडियाज़ इस खास दिन के लिए बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं।
यहां कुछ ट्रेंडी मॉडर्न मेहंदी डिज़ाइन आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो इस खास मौके पर आपके हाथों की रौनक बढा देंगी।

ज्वेलरी इंस्पायर्ड डिज़ाइन
इस डिज़ाइन में हाथों पर गहनों जैसे कंगन, अंगूठी, और हार के पैटर्न बनाए जाते हैं। इसे कलाई और उँगलियों के आसपास ज्वेलरी स्टाइल में उकेरा जाता है, जो बेहद एलिगेंट लगता है।

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
इसमें बड़े-बड़े फ्लोरल और पत्तियों के पैटर्न होते हैं जो हाथों और उँगलियों पर मोटे-मोटे स्ट्रोक्स के साथ बनाए जाते हैं। यह डिज़ाइन सिंगल स्ट्रोक में होती है और स्पेस को अधिक महत्व देती है, जिससे यह साफ और शार्प दिखाई देती है।

मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन
अगर आप सिंपल और एलिगेंट मेहंदी चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन परफेक्ट है। इसमें छोटे पैटर्न्स जैसे दिल, तारा, पत्तियाँ या स्वर्ल्स शामिल होते हैं, जो हाथों पर जगह-जगह बनाए जाते हैं।

ग्लिटर और स्टोन वाली मेहंदी
मॉडर्न टच के लिए आप अपनी मेहंदी में ग्लिटर या स्टोन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेहंदी के बाद उसमें हल्के-फुल्के ग्लिटर या छोटे-छोटे स्टोन्स चिपकाकर डिज़ाइन को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।

फ्यूजन मेहंदी डिज़ाइन
यह पारंपरिक और मॉडर्न डिज़ाइन का मिश्रण है, जिसमें फ्लोरल, ज्योमेट्रिक, और ट्राइबल पैटर्न्स को एक साथ उकेरा जाता है।
इसमें हाथों से लेकर कलाई तक विभिन्न प्रकार के पैटर्न्स को जोड़ा जाता है जो बेहद आकर्षक लगते हैं।

ब्राइडल स्टाइल मेहंदी
करवाचौथ के लिए दुल्हन जैसे मेहंदी डिज़ाइन का भी ट्रेंड है, जिसमें हाथ और पैरों को पूरी तरह से भरा जाता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की आकृति, राजा-रानी और पान के पत्ते जैसी डिजाइनें प्रमुख होती हैं।

मोर डिजाइन मेहंदी
हालांकि मोर वाली मेहंदी की डिजाइन बहुत कॉमन है, लेकिन आप इस तरह मेहंदी लगाकर इस एक नया मॉर्डन टच दे सकती हैं। ये हाथों में बेहद खूबसूरत लगेंगी।

टैटू स्टाइल मेहंदी
टैटू की तरह दिखने वाली मेहंदी डिज़ाइन भी काफी पॉपुलर हो रही हैं। इसमें छोटे-छोटे सिंबल्स जैसे पंख, पक्षी, और मोटिफ्स शामिल होते हैं। यह डिज़ाइन करवाचौथ पर ट्रेडिशनल के साथ-साथ ट्रेंडी लुक भी देता है। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से कोई भी डिज़ाइन चुन सकती हैं और अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
