Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करवाचौथ पर दिखना है 25 साल जितना जवां, इंस्टेंट ग्लो के लिए करवाएं HydraFacial
आपने भी कभी सोचा होगा कि 40 की उम्र पार करने के बाद भी एक्ट्रेस की स्किन जवान और ग्लोइंग कैसे नजर आती हैं।
दरअसल खूबसूरत और जवां दिखने के लिए हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक खास तरह के फेशियल का सहारा लेती हैं। इसका नाम है हाइड्रा फेशियल।
अगर करवाचौथ पर आप भी खूबसूरत और जवां दिखने के लिए घरेलू नुस्खें ट्राय कर रही हैं तो इन सब पर फिजूल समय न गंवाएं बल्कि इंस्टेंट ग्लो के लिए हाइड्राफेशियल ट्राय कीजीए। सच मानिए करवाचौथ के चांद सा आपका चेहरा भी दमकेगा। आइए जानते हैं हाइड्राफेशियल के बारे में सब कुछ-

क्या होता है हाइड्रा फेशियल ?
हाइड्रा फेशियल एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट है जिसमें वैक्यूम बेस्ड पेनलेस एक्सट्रैक्शन, हाइड्रेशन, क्लीनिंग, एक्सफोलिएशन किया जाता है। ये फेशियल स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। स्किन प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया हैइससे स्किन यंग दिखती है। इसी वजह से यह स्किन ट्रीटमेंट फेमस हुआ है। इस ट्रीटमेट में ब्यूटी डिवाइस की मदद से चेहरे के डेड सेल्स को निकाला जाता है। स्किन के अंदर एंटीऑक्सीडेंट सिरम डाला जाता है, जिससे चेहरे को नमी मिलती है। ये स्किन को अंदर तक साफ करता है और नमी पहुंचाता है। हाइड्रा फेशियल से मुहांसे, एजिंग साइंस और दाग धब्बे की समस्या दूर होती है। इस फेशियल को करने में 30 मिनट का समय लगता है। वैसे तो यह फेशियल ट्रीटमेंट किसी भी उम्र में में कराया जा सकता है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि इसे 25 की उम्र के बाद ही कराना चाहिए।
किस तरह से किया जाता है फेशियल
इस फेशियल का पहला स्टेप है चेहरे की सफाई करना. चेहरे को साफ करके धूल, प्रदूषण, क्रीम पाउडर को आसानी से हटाया जाता है।
चेहरे को साफ करने के बाद इस पर पील लगाया जाता है. जिससे चेहरा डीप क्लीन होता है। बता दें कि ग्लाइकोलिक और सैलिसिलिक एसिड पील को फेस पर लगाया जाता है, जिससे मुंहासे और निशान चले जाते हैं।
तीसरे स्टेप में मशीन की मदद से वेक्यूम एक्सट्रैक्शन के जरिए चेहरे को साफ करके फेशियल किया जाता है।
आखरी स्टेप में सिरम के रूप में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य एसिड्स को त्वचा के अंदर पहुंचाया जाता है ताकि इससे त्वचा मॉइश्चराइज हो जाए। इससे स्किन में लचीलापन और नमी आ जाती है।

हाइड्रा फेशियल के फायदे
हाइड्रा फेशियल से आपको इंस्टेंट ग्लो मिल सकता है। आप ट्रीटमेंट के बाद कॉस्मेटिक भी अप्लाई कर सकते हैं।
हाइड्रा फेशियल से त्वचा को अंदर तक नमी पहुंचती है और स्किन पर चमक नजर आती है।
त्वचा में मौजूद डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाती हैं और एक्ने की समस्या भी नहीं होती।
इससे एजिंग के साइंस को भी कम करने में मदद मिलती है।
इसे कराने से स्किन का कॉलेज इन प्रोडक्शन बढ़ता है।
नए स्किन सेल्स का उत्पादन होता है।
यह फेशियल आपकी स्किन टेक्सचर में सुधार करता है।



Click it and Unblock the Notifications
