Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जया किशोरी बालों पर लगाती हैं ये खास चीज, इन देसी नुस्खों से आपके बाल भी बनेंगे काले और घने
Jaya Kishori Hair Care Routine : मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी भजन, कीर्तन और मोटिवेशनल लाइफ टिप्स के अलावा अपनी सादगी और खूबसूरती के वजह से लोगों के बीच काफी चर्चाओं में रहती हैं।अपनी ग्लोइंग स्किन के अलावा जया किशोरी अपने लंबे और घने बालों के वजह से भी जानी जाती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि जया किशोरी अपने लंबे घने बालों की देखरेख के लिए बालों में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती है। जो उनके बालों को घना बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप जया किशोरी की तरह काले घने और सिल्की लंबे बाल चाहती हैं तो आपको बताते हैा कि जया किशोरी अपने बालों को किस चीज से धोती और कैसे इनकी केयर करती हैं।

इस खास चीज से बाल धोती है जया किशोरी
जया किशोरी ने कुछ समय पहले अपने खूबसूरत बालों का राज का सीक्रेट शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि वो किसी तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों के लिए नहीं करती हैं। अपने बालों की केयर के लिए वो सिर्फ नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं।
एलोवेरा जेल
जया किशोरी बालों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा जेल में विटामिन बी और सी मौजूद होते हैं। ये विटामिंस बालों को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं, जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं।
नारियल तेल
जया किशोरी बालों में नारियल तेल लगाती है। ये बालों को नमी बनाने के साथ-साथ इन्हें स्ट्रॉन्ग बनाता है। नारियल तेल लगाने से दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है। साथ ही ये हेयरफॉल की समस्या से बचाता है।
ग्रीन टी
जया किशोरी बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करती हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमे टॉक्निस को बॉडी से डिटॉक्स करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बॉलों की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
