Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Summer Bikini Wax Tips: वैकेशन या पूल पार्टी में बिकिनी पहनने की है तैयारी, वैक्स के बाद ये गलतियां न करें
वैक्सिंग करवाने से न सिर्फ अनचाहे बालों से निजात मिलती है, बल्कि स्किन सॉफ्ट बनी रहती है। हाथ, पैर और अंडरआर्म वैक्स के अलावा लड़किया गर्मियों में पसीने और खुजली की समस्या से बचने के लिए निजी अंग यानी प्यूबिक एरिया की साफ-सफाई को लेकर बहुत अवेयर रहती हैं।
प्यूबिक एरिया की ठीक से सफाई न होने के कारण कालापन और इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती हैं। प्यूबिक एरिया की हाइजीन के लिए ज्यादातर महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती हैं।
जिसे बिकनी वैक्स भी कहा जाता है, गर्मियों में बिकनी वैक्स आपके लिए आफत भी बन सकती है। इसलिए बिकिनी वैक्स कराने से पहले कुछ बातों का धन रखें।

सही समर वैक्स चुनें
अगर आपका पार्लर एसी नहीं है, तो गर्मियों में बिकनी वैक्स करवाना आपके लिए बहुत ही हॉट ट्रीटमेंट साबित हो सकता है। कुछ वैक्स गर्मी में अच्छी तरह से काम नहीं करते हैं और पसीने की वजह से स्किन पर ज्यादा समय तक नहीं टिकते हैं। इन्हे निकालना भी सिरदर्द बन जाता है। प्राइवेट पार्ट बहुत ही नाजुक और संवेदनशील जगह है इसलिए इसे करवाते हुए अच्छे पार्लर को चुनें।
बर्फ का प्रयोग करें
बिकनी वैक्सिंग के बाद आपको दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है। इसलिए वैक्सिंग के तुरंत बाद बर्फ का इस्तेमाल करें। वैक्स करने के तुरंत बाद बर्फ को कपड़े में बांधकर अपने वैक्सिंग वाले पार्ट पर लगाएं। इससे काफी रिलीफ मिलेगा।
एलोवेरा जैल
दर्द से राहत पाने के लिए एलोवेरा जैल का भी सहारा लिया जा सकता है। इसे लगाने से वैक्सिंग वाली जगह पर ठंडक का अहसास होगा और रेशैज होने की संभावना भी कम हो जाएगी।
गुनगुने पानी से नहाएं
वैक्सिंग करवाने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं। इस पानी से नहाने से शरीर के रोम छिद्र खुल जाते है। जब शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं तो वैक्सिंग के दौरान दर्द नहीं होता है।
धूप में न जाएं
बिकनी या बॉडी वैक्सिंग के 24 घंटे के बाद कभी भी बाहर बैठ कर धूप नहीं सेंकें। अगर आप वैकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वैकेशन पर जाने से 48 पहले वैक्सिंग कराएं। ताकि धूप और पूल में आने से पहले त्वचा शांत और ठीक हो सके।
स्विमिंग से भी बचें
बिकनी वैक्सिंग के 24 घंटे बाद तक स्विमिंग से बचना चाहिए। क्योंकि वैक्सिंग के बाद त्वचा नाजुक होती है और पूल पानी के पानी के संपर्क में आने से त्वचा जल्दी टैन हो सकती है।
किन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप बीमार हैं तो बिकनी वैक्स ना कराएं. इससे बॉडी पेन की प्रॉब्लम हो सकती है।
- पीरियड्स के दौरान वैक्स करवाने से बचना चाहिए, पीरियड्स में वैसे भी निचले हिस्से में दर्द रहता है तो उस समय न ही कराएं तो बेहतर है।
- कई फीमेल्स को वैक्स के बाद स्किन लाल हो जाती है या रैशेज हो जाते हैं। पर ये कॉमन प्रॉब्लम है।
- प्रेग्नेंसी में बिकिनी वैक्स कराने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
