Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
कियारा के चेहरे पर सिद्धार्थ के लिए दिखा बेइंतहा प्यार, संगीत फंक्शन ग्लो कर रहा था एक्ट्रेस का चेहरा

सिलेब्रिटीज की शादी का अलग ही क्रेज होता है। उनकी शादी का हर फंक्शंस हमारे लिए खास होता है। कारण है सिलेब्रिटीज के लिए क्रेज और अपनी-अपने की शादी के लिए आइडियाज। हाल ही कियारा आडवाणी की सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी हुई है। दोनों का वेडिंग लुक शानदार था। शादी के हर फंक्शन में दोनों बेहद सुंदर लगे। सुंदर लगने का कारण सिर्फ मेकअप और आउटफिट नहीं, दोनों का प्यार है जो कियारा और सिद्धार्थ के चेहरे पर झलक रहा था। उनकी शादी और हल्दी की फोटोज मीडिया में आई हैं। अभी उनके संगीत फंक्शन की फोटोज सामने आईं हैं।

कियारा और सिद्धार्थ का शाही अंदाज
संगीत फंक्शन में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद रोयलना लुक में दिख रहे हैं। इसकी बानगी है संगीत फंक्शन की तस्वीरें। यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कपल ने डाली हैं और वहां से खूब वायरल हो रही हैं। संगीत में कियारा ने फैशन डिजाइनर का स्वरोवस्की क्रिस्टल से जड़ा लहंगा पहना था। इस लहंगे का कलर है ओम्ब्रे गोल्ड और सिल्वर। मेकअप में कियारा ने अपना पसंदीदा मेकअप-ग्लोइंग और नेचुरल मेकअप करवाया। हेयर डू में कियारा ने वेवी हेयर्स जंच रहे थे।

ग्लोइंग मेकअप की धूम
कह सकते हैं ब्राइडल ब्यूटी में कियारा आडवाणी ने मिनिमल लुक को हिट किया है। कियारा ने अपनी शादी के लिए ग्लोइंग मेकअप लुक, रिसेप्शन के लिए हॉलीवुड वाला ग्लैमरस लुक और मेहंदी के लिए मिनिमल लुक बोहेमियन आउटफिट के साथ अपनाया था। संगीत फंक्शन के लिए कियारा ने मेकअप में ग्लोइंग मेकअप को अपनाया। यदि आप अपने डी-डे पर चमकदार दिखना चाहती हैं, तो वेडिंग फंक्शंस के लिए महीनों पहले अपनी त्वचा की देखभाल को गंभीरता से लें। फिर देखें कैसे मेकअप जंचता है।

वेवी बाल से रोमांटिक लुक
वेवी बाल से बालों में एक्सट्रा वॉल्यूम आता है। यही कारण है कि वेवी बाल उन दुल्हनों के लिए एक बेस्ट हैं, जिनके बालों में वॉल्यूम कम है और बालों से ओवरऑल लुक बदलना चाहती हैं। कियारा आडवाणी ने अपने संगीत फंक्शन में बालों को वेवी लुक दिया। बता दें कि यह लुक रोमांटिक भी दिखाता है आपको। अब इतना क्यों सोच रहे हो आप। आप भी संगीत फंक्शन में वेवी बाल वाला हेयर डू को अपनाएं। एक तो इससे आप सुपर सुंदर लगेंगी। दूसरा ये हेयर लुक आपको रोमांटिक दिखाएगा। अब शादी के हर फंक्शंस में आपका रोमांटिक लगना जरूरी है। आखिर आपकी शादी के दिन हैं। फिर आपका प्यार में समाना लाजिमी है। वेवी बालों से बालों से रोमांटिक लगेंगी। यही तो कियारा आडवाणी ने संगीत फंक्शन में किया था।



Click it and Unblock the Notifications
