Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
कैसी ब्राइडल लुक कैरी की कियारा आडवाणी ने, जानें कियारा के 5 बेस्ट ब्राइडल लुक
मुबारक कियारा और सिद्धार्थ को। कल दोनों की जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। सबसे अच्छा लगा दोनों का एक-दूजे के लिए पक्का वाला प्यार। यह था इंस्टाग्राम की कैप्शन में। शादी के बाद कपल ने वेडिंग फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड के साथ कैप्शन मेें लिखा, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। दोनों ने यही कैप्शन दी। आउटफिट की बात करें तो कियारा आडवाणी ने मनीष मल्होत्रा के ओल्ड रोज कलर का लहंगा पहना, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गोल्ड कलर की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनीं। आप भी तो दुल्हन बनने वाली हैं। कुछ सोचा है कि आप क्या पहनेंगी? कैसा मेकअप होगा? कैसी मेहंदी रचवाएंगी, हेयर डू कैसा होगा...। अरे! आपने तो कुछ प्लान नहीं किया। चिंता नहीं करें। आपके ब्राइडल ब्यूटी लुक्स के सभी सवालों के लिए जवाब देंगी कियारा की ब्राइडल लुक। जानते हैं कियारा आडवाणी के 5 बेस्ट लुक, जो उन्होंने कल कैरी किए।

1 बेदाग त्वचा से सुंदरता
कियारा आडवाणी की ब्राइडल फोटो देखकर सबसे पहले हरेक की नजर उनकी बेदाग त्वचा पर जाती है। खैर यह बेदाग नूर उन्हें प्रकृति से मिला है। ऐसी स्किन आपकी नहीं है, तो ऐसी हूबहू तो नहीं सेहतमंद त्वचा आप नियमित स्किन केयर से पा सकते हैं। वैसे प्री-वेडिंग स्किनकेयर आपकी मदद करेगी। ब्राइडल लुक के कियारा ने चेहरे पर पर न्यूड मेकअप करवाया ह। इससे उनकी बेदाग व चमकती हुई त्वचा दिख रही है।
2 रोजी मेकअप
फैशन डिजानर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए सॉफ्ट रोज़ कलर के लहंगे को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए कियारा आडवाणी ब्राइडल मेकअप में न्यूड रोज़ी को चुना। यह मेकअप उन पर जंचा भी खूब। इस मेकअप में खास है पिंक ब्लश, पिंक लिपस्टिक फ्लॉलेस बेस, ब्रश किए हुए थिक आइब्रोज और मस्कारा।
3 फूलों की बहार
कियारा आडवाणी ने लाल-गुलाबी फूलों से सजाए गए एक स्लीक पुल्ड बैक लो-राइज़ बन को चुना, जो उनके रोज़ लहंगे से मेल खाता है। शादी के बाद भी फंक्शंस की लाइन होती है। कभी किसी की पाटी तो डिनर। यहां भी आप लो बन को गुलाब या मोगरा के फूलों से सजा सकती हैं।
4 कम-कम मेहंदी
मेहंदी के लिए कियारा ने हाथों के बीच में फूल बनवाया। उंगलियों पर टैपिंग पैटर्न की न्यूनतम शैली का चुना। अब हैवी ब्राइडल मेहंदी लगवाएंगी या कियारा के जैसे कम-कम मेहंदी। इसका चयन आप करें। वैसे कम-कम मेहंदी भी कियारा के ब्राइडल लुक में चारचांद लगा रही थीं।
5 नेल्स पर भी लाइट-लाइट
हाथों को भी कियारा ने न्यूड लुक दी। चूड़े और कलीरे की चमक न्यूड मेकअप से बढ़ी। इसमें कियारा ने न्यूड पिंक पॉलिश को नाखूनों पर लगाया। उनके हाथों पर हुआ न्यूट्रल मैनीक्योर साफ दिख रहा था। कहना गलत नहीं होगा ब्राइडल लुक में कियारा ने सबसे अलग ब्राइडल मेकअप को चुना।



Click it and Unblock the Notifications
