Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मेहंदी में कियारा ने हेयर डू में की बोहेमियन चोटी और लाइट मेकअप, सिद्धार्थ ने कैरी किया इंडियन लुक

हाल ही में हुई है कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी। उनके चाहने वालों ने खूब प्यार दिया और हर ओर इनकी खूब चर्चा हुई। इन दिनों मीडिया में दोनों की शादी की फोटोज व वीडियोज छाए हुए हैं। सोशल मीडिया में एक नहीं, कई दिनों तक यह टॉप टे्ंड में बना रहा। कारण उनकी फैन फॉलोइंग और आइडियाज सीकर्स भी हैं।
अरे! आइडियाज सीकर्स तो आइडियाज बटोरते हैं। वैसे आइडियाज तो काम आएंगे ही। यदि आपकी या आपके करीबी की शादी है तो लुक्स के लिहाज से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के हर फंक्शन से आप आइडियाज ले सकते हैं। फिलहाल मीडिया ने दिखा दी उनकी शादी की तस्वीरें। अब शादी के पहले फंक्शन यानी मेहंदी समारोह की तस्वीरें देखें। कियारा आडवाणी ने इन्हें पोस्ट किया है। यकीन मानिए मेहंदी समारोह में कियारा और सिद्धार्थ शाही लग रहे थे। जानते हैं दांनों का मेहंदी फंक्शन में कैसा लुक रहा।

दोनों का शाही अंदाज
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। फोटोज को देखकर मुंह से पहला शब्द निकलता है रॉयल। इस फंक्शन में कियारा ने पोल्की ज्वैलरी, पीले दुपट्टे के साथ एक व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हल्दी वाले कलर का कुर्ता-सलवार सेट पहना है। इस कुर्ते-सलवार के साथ उन्होंने पीले रंग का स्टोल लिया है। इस स्टोल पर भारतीय कारीगरी की गई है। इसे भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है।

बोहेमियन लुक
कियारा आडवाणी ने मेहंदी फंक्शन के लिए बोहेमियन लुक को अपनाया है। इसमें उन्हेंने बोहेमियन चोटी की और नेचुरल ब्यूटी को दिखाने वाला मेकअप चुना। जिसमें फोकस रहा उनका लहंगा, बोहेमिमयन चोटी और मिनिम मेकअप।कियारा आडवाणी मेहंदी लगाए हुए दुल्हन बन कर बैठी हुई है और उनके आसपास उनकी सखियां दिख रही थी। जो फोटो वायरल हुई उसमें अभिनेत्री के साथ सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा भी दिखाई दे रही थी। कई यूजर्स ने वीना नागदा की जमकर तारीफ की।

मेंहदी आर्टिस्ट को लेकर ये हुई थी चर्चा
शादी में दुल्हन तो कियारा आडवाणी थी, लेकिन जैसे ही इंस्टाग्राम पर वीना नागदा के साथ कियारा की तस्वीर अपलोड हुई, चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका था। यूजर्स को इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि वीना कियारा-सिद्धार्थ की शादी में शिरकत करने और उनके हाथों को सजाने के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक बड़ी शादी के लिए राजस्थान पहुंची।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
