Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सोते समय आपकी ये गंदी आदतें बालों को कर सकती है डैमेज, फौरन इन्हें बदलें
जब बात नाइट ब्यूटी रूटीन की होती है तो ऐसे में हम अपनी स्किन को वॉश करके उसे मॉइश्चराइज करते हैं। इसके अलावा, स्किन की देखरेख के लिए हम अन्य पहलुओं पर भी गौर करते हैं। लेकिन इस दौरान हम अक्सर अपने बालों की केयर पर पूरा ध्यान नहीं देते हैं। अमूमन रात के समय में हम बालों से ब्रेड या बन बना लेते हैं और फिर सो जाते हैं। हालांकि, कुछ बैड स्लीपिंग हैबिट्स आपके बालों को काफी डैमेज कर सकती हैं।
हो सकता है कि पिछले कुछ समय से आप कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स से जूझ रही हों। इसके पीछे का कारण आपकी बैड स्लीपिंग हैबिट्स भी हो सकती हैं। जिसका आपको अंदाजा भी ना हो और यह आपके बालों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बैड स्लीपिंग हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं-

नम बालों के साथ सोना
जिस तरह रात को सोने से पहले मेकअप को रिमूव करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह बालों को भी सुखाना जरूरी है। अक्सर हम समय के अभाव के कारण रात में हेयर वॉश करते हैं और फिर नम बालों में ही बेड पर चले जाते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपके बालों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं, और रात में बार-बार करवटें बदलने से आपके बाल टूट सकते हैं या फिर आपको दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से कुछ घंटे पहले ही अपने बालों को वॉश करें और उन्हें अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद ही आप बेड पर जाएं।
बालों से टाइट बन बनाकर सोना
अगर आपके बाल लंबे हैं, तो सोने से पहले इसे बन बनाकर सोना शायद आपको अधिक सुविधाजनक लगे। लेकिन अपने बालों को रात भर टाइट तरह से बांधने से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके कारण आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए, रात में सोने से पहले अपने बालों को ढीला छोड़ दें और जब आपके बाल गीले हों तो कभी भी टाइट जूड़ा न बांधें।
कॉटन पिलोकवर का इस्तेमाल करना
अगर आप अपने तकिए पर कॉटन पिलोकवर का इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि इसका हर्जाना आपके बालों को भुगतना पड़े। कॉटन आपके बालों पर रूखा हो जाता है और इसके कारण बाल अधिक उलझे, सूखे और फ्रिजी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इसकी जगह सिल्क पिलोकवर का इस्तेमाल करें। इससे आपको रात में अपने बालों को खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है।

सोने से पहले बालों को ब्रश ना करना
अक्सर ऐसा होता है कि हम रात में इतना थक चुके होते हैं कि बालों की केयर की तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता है और हम ऐसे ही सो जाते हैं। यहां तक कि बालों को ब्रश करना भी जरूरी नहीं समझते हैं। हालांकि, जब आप बालों को ब्रश किए बिना ही सो जाते हैं तो इससे हेयर डैमेज होते हैं। रात को अच्छी तरह से बालों को ब्रश करने से सुबह आपको हेयर स्टाइल बनाने में आसानी होती है और बाल कम उलझते हैं। ब्रश करने से आपके स्कैल्प में पैदा होने वाले नेचुरल ऑयल को जड़ों से सिरों तक समान रूप से वितरित करने में मदद मिलती है, जिससे आपके बाल अधिक शाइनी नजर आते हैं और टूटने से बचते हैं।
बालों से ब्रेड ना बनाना
अगर आप रात में सोते समय पोनीटेल या बन बनाती हैं तो बेहतर होगा कि आप इसके स्थान पर लूज ब्रेड बनाएं। सोने से पहले लूज ब्रेड बनाना और कुछ लीव-इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स लगाने से आपको अगली सुबह नो-हीट कर्ल हेयर मिलते हैं। इतना ही नहीं, इससे सोते समय होने वाले हेयर डैमेज भी मिनिमम होता है इससे ना केवल आपके बाल दोमुंहे होने से बच सकते हैं, बल्कि इससे वे अधिक मजबूत हो सकते हैं और उन्हें तेजी से बढ़ने में मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications