Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
केराटिन ट्रीटमेंट के बाद ऐसे करें फर्स्ट हेयर वॉश
अपने बालों को रिपेयर करने के लिए हम अक्सर केराटिन हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। यह केराटिन हेयर ट्रीटमेंट बालों को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही साथ, यह बालों को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। इससे आपके बाल अधिक स्मूद और स्ट्रेट होते हैं। हालांकि, केराटिन हेयर ट्रीटमेंट करवाने के बाद बालों की सही तरह से केयर करने की जरूरत होती है। केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के बाद बालों का पहला वॉश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के बाद आप पहली बार अपने बालों को किस तरह वॉश करते हैं, इसका एक बड़ा प्रभाव ट्रीटमेंट के रिजल्ट पर पड़ता है। यूं तो केराटिन हेयर ट्रीटमेंट तीन-चार महीने तक चल सकता है, लेकिन इसके लिए बालों की केयर करना जरूरी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के बाद आपको पहली बार अपने बालों को किस तरह वॉश करना चाहिए-

केराटिन ट्रीटमेंट के बाद हेयर वॉश करते समय रहें सावधान
पहली बार जब आप अपने बालों को वॉश करती हैं तो उस समय आपको सावधान रहने की जरूरत होती है। दरअसल, जब केराटिन पहली बार बालों में लगाया जाता है, तो उसे शाफ्ट में घुसने और अपना जादू चलाने के लिए समय चाहिए होता है। अगर आप केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के बाद अगले दिन ही हेयर वॉश करते हैं तो इससे आपको मैक्सिमम लाभ नहीं मिल पाता है।
केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों को कब धोएं?
अब सवाल यह उठता है कि केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के बाद बालों को कब वॉश करना चाहिए। आदर्श रूप से, आपको अपने बालों को धोने से पहले 3-4 दिन तक इंतजार करना चाहिए। यह केराटिन को आपके बालों के साथ ठीक से सेट और बॉन्ड करने में मदद करता है। अगर आप इससे पहले बालों को वॉश करना ही चाहते हैं तो कम से कम एक से दो दिन का इंतजार करें। केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के बाद फर्स्ट वॉश आपके हेयर टाइप से लेकर केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के टाइप आदि कई फैक्टर पर निर्भर करता है। अगर आपके मन में इसे लेकर दुविधा है तो सबसे अच्छा है कि आप इस विषय में अपने हेयर स्टाइलिस्ट से बात करें।
सही हो हेयर केयर प्रोडक्ट
केराटिन ट्रीटमेंट के बाद जब आप बालों को वॉश करते हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपके प्रोडक्ट्स उसके अनुसार ही हों। आपको ऐसे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें सल्फेट्स और सोडियम क्लोराइड न हों। सल्फेट्स और सोडियम क्लोराइड केराटिन ट्रीटमेंट के लाभ को कम कर सकते हैं और आपके बालों को रूखा व कमजोर बना सकते हैं। कोशिश करें कि आप ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन करें, जो खासतौर से केमिकल ट्रीटेड बालों के लिए डिज़ाइन किए गए हों।
माइक्रोफाइबर हो हेयर टॉवल
केराटिन ट्रीटमेंट के बाद अपने बालों को धोते समय आपको माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करना चाहिए। माइक्रोफ़ाइबर तौलिए छोटे रेशों से बने होते हैं जो सुपर अब्जॉर्बेंट होते हैं। इसका मतलब है कि वे आपके बालों से अतिरिक्त पानी को सोखने में मदद करेंगे, जिससे वे तेजी से सूखेंगे और आपके बालों को उलझने से रोकेंगे।
चौड़े दांतों वाला हो कॉम्ब
केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों को फर्स्ट वॉश करते हुए आपके पास सभी सामग्री होनी चाहिए। मसलन, एक माइक्रोफ़ाइबर तौलिया के अलावा, आपके पास चौड़े दांतों वाला कॉम्ब भी होना चाहिए। हो सकता है कि आप केराटिन उपचार के बाद आप अपने बालों को सुलझाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें। लेकिन यह वास्तव में अधिक नुकसान पहुंचा सकता है और बालों के टूटने की वजह बन सकता है। इसलिए, चौड़े दांतों वाले कॉम्ब का इस्तेमाल करना अधिक बेहतर उपाय है।
इस तरह धोएं बाल
अब जब आपके बाल सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं तो आपको बालों को धोते समय इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए-
• सबसे पहले आपका पानी गुनगुना होना चाहिए। बहुत गर्म पानी आपकी स्कैल्प को सुखा सकता है। वहीं बहुत ठंडा पानी आपके बालों से सभी प्रोडक्ट को हटा सकता है। साथ ही, हार्ड वाटर से बचें क्योंकि इसमें ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपके बालों के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।
• बालों को वॉश करते हुए उसे बहुत अधिक गीला करने से बचें। भले ही आप शॉवर का इस्तेमाल करें, लेकिन अपने सिर को पूरी तरह से डुबाने से बचें।
• बालों को अच्छी तरह वॉश करना जरूरी है। शैम्पू को आप अपने रूट्स पर लगाकर इसे धोने से पहले एक अच्छे मिनट के लिए मालिश करें। वहीं, कंडीशनर को आप अपने हेयर लेंथ पर लगाएं। धोने से पहले इसे लगभग 3-5 मिनट के लिए लगा रहने दें।



Click it and Unblock the Notifications











