Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बाजार से लिप टिंट क्यों जाना, यहां जानिए इसे बनाने का आसान तरीका
अपने लिप्स को खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें लिप टिंट हम सभी का फेवरिट है। यह ना केवल लिप्स को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, बल्कि इससे लिप्स को एक खूबसूरत कलर भी मिलता है। केजुअल से लेकर किसी खास ओकेजन पर रेडी होते समय आप लिप टिंट का इस्तेमाल आसानी से कर सकती है। यह हर लड़की के बैग में हमेशा ही मौजूद होता है।
यूं तो मार्केट में कई तरह के लिप टिंट मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने लिप्स की देखभाल नेचुरल तरीके से करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको घर पर ही लिप टिंट बनाने पर विचार करना चाहिए। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही कुछ लिप टिंट बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

बीटरूट से बनाएं लिप टिंट
अगर आप अपने लिप्स को खूबसूरत कलर देना चाहती हैं तो ऐसे में आपको बीटरूट यानी चुकंदर की मदद से लिप टिंट बनाना चाहिए। यह आपके लिप्स को एक रिच डार्क बेरी कलर देगा। इसे बनाने के लिए आप आधा चुकंदर लें और फिर इसका रस निकालें। अब इसमें नारियल का तेल डालें। इसके बाद, आप इसे बेहद आसानी से अपने लिप्स पर लगा सकते हैं। आप देखेंगी कि आपके होंठ बेहद ही मॉइश्चराइज्ड व ब्यूटीफुल नजर आ रहे हैं।
नारियल से बनाएं लिप टिंट
नारियल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप चाहें तो इससे भी लिप टिंट तैयार कर सकते हैं। साथ ही, इससे आपके लिप्स को बहुत लाउड कलर नहीं मिलता है, इसलिए आप डेली यूज में भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए पहले नारियल का दूध लें और उसमें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की चार-पांच बूंदे डालकर मिक्स करें। बस आप लिप टिंट रेडी है। आप इसे बिना किसी परेशानी के अपने लिप्स पर लगा सकती हैं।
हिबिस्कस से बनाएं लिप टिंट
अगर आपके होंठों को भी फूलों की तरह कोमल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में हिबिस्कस से लिप टिंट बनाना अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए आपको गुड़हल पाउडर की जरूरत होगी। अगर आप चाहें तो हिबिस्कस एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल भी कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी में सबसे पहले एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अब इसमें पानी की कुछ बूंदें मिलाएं। साथ ही, गुड़हल का अर्क या पाउडर भी मिक्स करें। आप इसे और भी अधिक रिच बनाने के लिए शिया बटर को पिघलाकर उसे भी मिक्स करें। अब आप इसे एक कंटेनर में डालें और दो से तीन घंटे के लिए रेफ्रिजरेट करें।
बादाम तेल और कोको बटर से बनाएं लिप टिंट
अगर आपके होंठ बहुत अधिक रूखे है तो ऐसे में आपको बादाम तेल और कोको बटर की मदद से लिप टिंट बनाने पर विचार करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बीवैक्स और थोड़ा कोको बटर लें। आप इसे एक डबल बॉयलर की मदद से पिघलाएं। जब यह दोनों पिघल जाएं तो इसमें एक से डेढ़ चम्मच बादाम का तेल डालकर मिक्स करें। अब गैस बंद करें। इसे गर्म ही लिप बाम टिन या ट्यूब में डालें। ध्यान रखें कि यह गर्म है तो थोड़ी सावधानी बरतें। अब इस पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर ढक्कन लगा दें। आपका होममेड लिप टिंट इस्तेमाल के लिए तैयार है।
लेमन से बनाएं लिप टिंट
यह एक न्यूड लिप टिंट है जिसे घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर से, जिनके होंठ काले हैं और वे डार्क लिप्स की समस्या को दूर करना चाहते हैं, उनके लिए यह लिप टिंट काफी अच्छा है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले वैसलीन को एक साफ सूखे कटोरे में लें और इसे पूरी तरह से पिघलने दें। जब यह पिघल जाए तो आप इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। अगर आप चाहें तो लेमन एसेंशियल ऑयल की भी मदद ली जा सकती है। इसे कंटेनर में डालें और जमने दें। आपका लिप टिंट बनकर तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
