Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Hair Care Tips: नहीं दिखेगा एक भी सफेद बाल, बस तुलसी को ऐसे करें इस्तेमाल
आज के समय में कम उम्र में बालों का सफेद होना बेहद ही आम है। खराब खान-पान से लेकर बहुत अधिक तनाव व केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स आपके बालों की हेल्थ को प्रभावित करते हैं। यह देखने में आता है कि अब यंग एज में ही लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं और फिर इसे छिपाने के चक्कर में लोग हेयर कलर या हेयर डाई आदि का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन वास्तव में इसे बिल्कुल भी अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है। सबसे पहले तो बार-बार केमिकल्स लगाने से बाल डैमेज ही होते चले जाते हैं। इसके अलावा, यह उपाय टेंपरेरी होते हैं। जैसे ही डाई का कलर फेड होने लगता है, आपके बाल फिर से सफेद दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय होता है कि आप इन सफेद बालों को छिपाने की जगह उन्हें ठीक करने का प्रयास करें।इसमें तुलसी आपकी काफी मदद कर सकती है। यह एक ऐसी हर्ब है, जो आपकी ओवर ऑल हेयर हेल्थ पर असर डालती है। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं कि तुलसी की मदद से बालों की केयर किस तरह करें-

तुलसी सफेद बालों के लिए किस तरह लाभदायी है?
तुलसी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है। लेकिन यह आपकी हेयर हेल्थ के लिए भी उतनी ही लाभदायक है। चूंकि, तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जिसके कारण यह बालों के समय से पहले सफ़ेद होने के साथ-साथ हेयर फॉल का इलाज करती है।
इसके अलावा, तुलसी के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल बेनिफिट आपकी स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। तुलसी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट अप करती है, जिससे उनका कायाकल्प होता है। इससे ना केवल आपके बाल नेचुरली काले होते हैं, बल्कि हेयर ग्रोथ में भी काफी मदद मिलती है।
तुलसी और आंवला का करें इस्तेमाल
आमतौर पर बाल तब सफेद होते हैं, जब बालों की जड़ों की कोशिकाएं पिगमेंट का उत्पादन बंद कर देती हैं और बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। कभी-कभी विटामिन बी12 की कमी के कारण भी बाल असमय सफेद होने लगते हैं। ऐसे में तुलसी पाउडर का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक होता है।
इसके लिए आप आंवला और तुलसी पाउडर को एक साथ मिलाकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इस मिश्रण से बालों को धो लें। आप सप्ताह में एक से दो बार इस पानी से अपने बालों को वॉश करें। आपको कुछ ही दिनों में अपने हेयर कलर में फर्क महसूस होने लगेगा।
तुलसी और ब्लैक टी का करें इस्तेमाल
ब्लैक टी को बालों के कलर को डार्क करने के लिए जाना जाता है। ब्लैक टी में मौजूद टैनिक एसिड बालों को प्रभावी ढंग से काला कर सकता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्लैक टी और तुलसी की मदद से भी अपने सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इस हेयर पैक को बनाने के लिए सबसे पहले ब्लैक टी की पत्ती और तुलसी की पत्तियां लें। फिर एक पैन में एक कप पानी 4 बड़े चम्मच पिसी हुई काली चाय डालें और 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर एक साथ उबाल लें। उबाल आने के बाद गैस बंद करें और पानी को ठंडा होने दें। अब आप इस पानी से बालों को धो लें। अपने सफेद बालों को काला करने के लिए इस पानी को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
तुलसी और मेथीदाना करें इस्तेमाल
बालों के लिए मेथीदाने का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना गया है। यह ना केवल बालों की रंगत को सुधारता है, बल्कि स्कैल्प हेल्थ को इंप्रूव करता है। सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप सबसे पहले 2 बड़े चम्मच तुलसी के पत्तों को पानी के साथ मिलाकर व पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर डालें। अब इसे मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बनने तक मिलाएं। पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से साफ करें। अंत में, आप बालों को शैम्पू व कंडीशन करें।



Click it and Unblock the Notifications
