Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
एक नहीं कई तरह के होते हैं डैंड्रफ, जानें कैसे करें इसे हैंडल
डैंड्रफ एक बेहद ही कॉमन हेयर प्रॉब्लम है। जिसके कारण स्कैल्प पर व्हाइट फ्लेक्स नजर आते हैं। इतना ही नहीं, डैंड्रफ के कारण व्यक्ति को सूजन व खुजली जैसी समस्या भी होती है। हालांकि, इसका ऐसा कोई बहुत गंभीर नुकसान नहीं होता है। लेकिन लगातार होने वाली खुजली के कारण व्यक्ति अक्सर परेशान हो जाता है।
इतना ही नहीं, जब व्हाइट फ्लेक्स आपके कपड़ों पर नजर आते हैं तो इससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस भी डगमगाने लगता है। अक्सर डैंड्रफ होने पर लोग उसे ठीक करने में लग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि डैंड्रफ भी कई अलग-अलग टाइप्स के होते हैं। जब आप इसके बारे में जान जाते हैं तो आपके लिए डैंड्रफ का इलाज करना अधिक आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह के डैंड्रफ के बारे में बता रहे हैं-

ड्राई स्किन डैंड्रफ
ड्राई स्किन डैंड्रफ एक बेहद ही कॉमन कंडीशन है। इसे एक मौसमी डैंड्रफ माना जाता है, जिसका सामना लोग अक्सर सर्दियों में करते हैं। दरअसल, जब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो ऐसे में स्कैल्प की स्किन बहुत रूखी और फ्लेकी नजर आती है। चूंकि इस तरह के डैंड्रफ के पीछे का मुख्य कारण स्कैल्प का रूखापन है। ऐसे में अगर उसे हाइड्रेटेड किया जाता है तो इससे डैंड्रफ काफी हद तक ठीक होता है।
कोशिश करें कि आप अपने हेयर केयर रूटीन में मॉइश्चराइजिंग शैंपू को शामिल करें। इसके अलावा, कलर, डाई और पर्मिंग से बचने की कोशिश करें। साथ ही, स्कैल्प की नमी बनाए रखने के लिए आप स्कैल्प की ऑयल मसाज करें। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है।
ऑयल रिलेटिड डैंड्रफ
ऑयल से संबंधित डैंड्रफ तब होता है, जब स्कैल्प पर सीबम ऑयल का जमाव हो जाता है। स्कैल्प से निकलने वाला ऑयल डेड स्किन सेल्स और गंदगी को जमा करने लगता है। जिसके कारण जल्द ही डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। अमूमन यह देखने में आता है कि जब व्यक्ति बहुत तनाव और चिंता करता हैद्व तो ऐसे में सीबम तेल स्राव अधिक होता है। जिसके कारण रूसी की समस्या पैदा होती है।
इस समस्या से निजात पाने के लिए आप ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें, जो अतिरिक्त सीबम ऑयल को क्लीन करने में मदद करे। इसके अलावा, आप इस संबंध में डॉक्टर से बात करके दवा का सेवन भी कर सकते हैं।
फंगल डैंड्रफ
डैंड्रफ की एक वजह फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है। फंगस के कारण स्कैल्प पर हमेशा अधिक रहता है। जिसके चलते बायप्रोडक्ट के रूप में ओलिक एसिड का उत्पादन होता है। इस सिचुएशन में स्किन सेल्स को एक साथ जोड़कर व्हाइट फ्लेक्स पैदा होते हैं। जिसे रूसी कहा जाता है। इस सिचुएशन से छुटकारा पाने के लिए अच्छे एंटी-फंगल शैम्पू का इस्तेमाल करें।
बीमारी के कारण डैंड्रफ होना
सोरायसिस और एक्जिमा जैसी कुछ स्किन कंडीशन स्किन सेल्स के प्रोडक्शन को उत्तेजित करती है जिसके कारण स्कैल्प फ्लेकी हो जाती है। जब ये स्किन सेल्स सीबम ऑयल और गंदगी के संपर्क में आते हैं तो डैंड्रफ का कारण बनते हैं। इसके अलावा, सेबरेरिक डार्माटाइटिस के कारण भी व्यक्ति को रेडनेस से लेकर स्कैल्प इचिंग और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद आवश्यक होता है।
केमिकल हेयर प्रोडक्ट से डैंड्रफ होना
आज के समय में हम सभी अपनी हेयर किट में कई तरह के प्रोडक्ट रखते हैं। लेकिन ऐसे कई स्टाइलिंग प्रोडक्ट होते हैं जो स्कैल्प हेल्थ को प्रभावित करते हैं। जब इन्हें अपने बालों व स्कैल्प पर लगाया जाता है तो इससे स्कैल्प का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है। जिससे डैंड्रफ के साथ-साथ अन्य कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है।
इससे बचने के लिए जरूरी है कि किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले एक बार लेबल को अवश्य पढ़ें। अगर आप किसी असमंजस में हैं तो ऐसे में एक बार हेयरस्टाइलिस्ट से सलाह अवश्य लें। इसके अलावा, अपने बालों को क्लीन करने के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
