Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नहाते समय ऐसा पानी करेंगी इस्तेमाल तो सारे बाल हो जाएंगे खराब
हम सभी के घरों के नल से हार्ड वाटर ही आता है। अक्सर हम देखते हैं कि नल या शावरहेड पर जमा मिनरल्स होते हैं। जिससे वे देखने में गंदे लगते हैं। हालांकि, हार्ड वाटर सिर्फ आपके बाथरूम के नल को ही नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि इसका असर आपके बालों पर भी पड़ता है। अगर आप लगातार हार्ड वाटर का इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो इससे वे अधिक रूखे व कर्ली नजर आने लगते हैं।
इतना ही नहीं, हार्ड वाटर के लगातार इस्तेमाल से आपको अन्य भी कई तरह की हेयर प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हार्ड वाटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स काफी अधिक होते हैं जो बालों पर नेगेटिव असर डालते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हार्ड वाटर से बालों को होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

कमजोर बाल
अगर आप हार्ड वाटर का इस्तेमाल बालों पर करते हैं तो इससे आपके बाल कमजोर व रुखे हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हार्ड वाटर आपके बालों के नेचुरल ऑयल को छीन लेता है। जब बालों का नेचुरल ऑयल खो जाता है तो इससे बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, नमी की कमी के कारण बालों के दोमुंहे होने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।
डल हेयर
हममें से कोई भी नहीं चाहता है कि हमारे बाल डल नजर आएं। लेकिन जब हम बार-बार हार्ड वाटर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे वे सुस्त और बेजान नजर आ सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्यांेकि हार्ड वाटर आपके हेयर शाफ़्ट पर मिनरल्स डिपॉजिट छोड़ सकता है। जिससे बालों की नेचुरल शाइन कहीं खो जाती है और वे रूखे दिखाई देने लगते हैं।
बालों का रंग फीका पड़ना
अगर आपके हेयर कलर्ड हैं तो ऐसे में आपके लिए हार्ड वाटर का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हार्ड वाटर में मौजूद मिनरल्स डाई मॉलिक्यूल्स को अलग कर सकते हैं, जिससे बालों का रंग तेजी से फीका पड़ सकता है।
फ्रिजी हेयर की समस्या
हार्ड वाटर के लगातार इस्तेमाल से आपको फ्रिजी हेयर की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हार्ड वाटर आपके बालों के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकता है। जिसके कारण आपके बालों में फ्रिज़नेस की समस्या बढ़ सकती है। जब बाल बहुत अधिक फ्रिजी हो जाते हैं तो उन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है।
रूसी की परेशानी
हार्ड वाटर का इस्तेमाल करने से आपको स्कैल्प से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मसलन, अगर आप बार-बार हार्ड वाटर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्कैल्प का रूखापन बहुत अधिक बढ़ने लगता है। जिसके कारण आपको रूसी की समस्या भी हो सकती है।
हेयर प्रोडक्ट्स इफेक्टिव नहीं
अमूमन अपने बालों की केयर करने और उसे स्टाइल करने के लिए हम सभी कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको वह लाभ नहीं मिल रहा है तो यह हार्ड वाटर के इस्तेमाल की वजह से हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हार्ड वाटर में मौजूद मिनरल्स एक बैरियर पैदा करते हैं, जिससे प्रोडक्ट्स हेयर शाफ्ट में प्रवेश नहीं हो पाते हैं। जिसके कारण हेयर प्रोडक्ट्स उतने अधिक इफेक्टिव नहीं होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
