Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
इन 5 कारणों को जानने के बाद हर पुरूष करवाएगा मेनीक्योर और पेडीक्योर
अमूमन जब भी पुरुषों की ग्रूमिंग की बात होती है तो अक्सर सिर्फ शेविंग करना या फिर फेस मसाज करना ही पर्याप्त माना जाता है। जबकि इसके अलावा, उन्हें मेनीक्योर व पेडीक्योर आदि भी अवश्य करवाना चाहिए। आमतौर पर, पुरुष यह सोचते हैं कि मेनीक्योर-पेडीक्योर केवल महिलाओं के लिए ही है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। अगर आप खुद से प्यार करते हैं और अपनी बेहतर केयर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको भी मेनीक्योर-पेडीक्योर अवश्य करवाना चाहिए। इससे ना केवल आपकी बॉडी की बेहतर क्लीनिंग होती है, बल्कि आपको अन्य भी कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाना चाहेंगे-

बढ़ता है कॉन्फिडेंस
चाहे पुरूष हो या फिर महिला, हर कोई हमेशा ही अच्छा दिखना चाहता है। ऐसे में जब आप मेनीक्योर-पेडीक्योर करवाते हैं तो इससे कहीं ना कहीं आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है। आप खुद में अच्छा फील करते हैं और किसी से भी अधिक आत्मविश्वास के साथ मिलते हैं। वहीं, अगर किसी के नाखून गंदे होते हैं तो ऐसे में आप अपने वर्क एरिया में अनप्रोफेशनल दिखते हैं। हो सकता है कि इससे आपकी इमेज पर भी नेगेटिव असर पड़े। इतना ही नहीं, ऐसे बहुत से बिजनेस होते हैं, जहां पुरूषों को अपने हाथों का बहुत अधिक उपयोग करना पड़ता है। इस स्थिति में तो मेनीक्योर आदि करवाना और भी अधिक जरूरी हो जाता है।
नेल हेल्थ होती है इंप्रूव
पुरुषों के लिए मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाना इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि इससे नेल्स को बेहतर तरीके से मेंटेन करने में मदद मिलती है। ऐसे में कहीं ना कहीं नेल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि वे आपके हाथों और स्किन की रक्षा करते हैं। नियमित रूप से मेनीक्योर करने से आपके नाखूनों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से मेनीक्योर करने से क्यूटिकल्स डैमेज हो सकती है।
मिलते हैं एंटी-एजिंग बेनिफिट्स
जब उम्र बढ़ती है, तो उसके लक्षण सबसे पहले हाथों पर नजर आते हैं। यह भी एक कारण है, क्योंकि पुरुषों को मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाना चाहिए। जब आप समय-समय पर मेनीक्योर करवाते हैं तो इससे अपने हाथों को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकते हैं। ऐसे में आपकी स्किन लंबे समय तक यंगर नजर आती है। पुरुष हो या महिला, यंग तो हम सभी नजर आना चाहते हैं।
मिलता है आराम
यूं तो हम सभी दिनभर अपने काम में बिजी रहते हैं, लेकिन जब आप मेनीक्योर या पेडीक्योर करवाते हैं तो इससे आपको काफी आराम महसूस होता है। इस दौरान स्किन की मसाज की जाती है, जिससे व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी रिलैक्स फील होता है। साथ ही साथ, इससे आपकी स्किन अधिक हाइड्रेटेड भी रहती है।
बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन
मेनीक्योर व पेडीक्योर आपकी स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इस दौरान आपकी स्किन की मसाज होती है। खासतौर से, अगर आप पूरे दिन कंप्यूटर पर टाइप कर रहे हैं और हाथों में दर्द महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में एक मसाज आपकी आपको काफी आराम पहुंचा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
