Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कोकम बटर से मिलेगी स्मूद स्किन और घने बाल, बस ऐसे करें इस्तेमाल
जब बात स्किन और हेयर केयर की होती है तो ऐसे में हम सभी मार्केट में मिलने वाले कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप अपनी स्किन और हेयर को नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइज करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप कोकम बटर को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
कोकम बटर को कोकम के पेड़ के बीजों से निकाला जाता है। यह व्हाइट कलर का बटर होता है, जिसमें किसी तरह की गंध नहीं होती है। कोकम बॉडी बटर में फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन आदि पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन और हेयर को नरिश्ड करते हैं। इतना ही नहीं, यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है, जिसका अर्थ है कि यह आपके पोर्स को बंद नहीं करता है। ऐसे में यह एक्ने प्रोन स्किन के लिए भी काफी अच्छा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कोकम बटर से मिलने वाले स्किन और हेयर बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

स्किन को करता है मॉइश्चराइज
अगर आप रूखी स्किन है तो ऐसे में कोकम बटर का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी अच्छा है। यह आपकी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करता है। दरअसल, इसमें फैटी एसिड मौजूद है। कोकम बटर की एक खासियत यह भी होती है कि इससे आपकी स्किन को बिल्कुल भी चिकना या ग्रीसी महसूस नहीं होता है। आप इस बटर को थोड़ी मात्रा में अपनी स्किन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। अगर आप चाहें तो आप कोकम बटर में नारियल तेल या जोजोबा तेल को भी मिक्स कर सकते हैं।
सनबर्न को करे शांत
गर्मी के मौसम में सनबर्न की समस्या होना आम बात है। हालांकि, अगर आप सनबर्न होने के बाद अपनी स्किन को शांत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कोकम बटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह आपकी स्किन को नेचुरल सनस्क्रीन इफेक्ट प्रदान करता है। अगर आप इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो ऐसे में आपकी स्किन को हानिकारक यूवी विकिरण से भी प्रोटेक्शन मिलता है।
फटे होंठों से मिलेगी निजात
जिन लोगों को फटे होंठों की समस्या होती है, उनके लिए भी कोकम बटर काफी अच्छा है। यह काफी लाइट होता है और आपके होंठों को मॉइश्चराइज़ करता है। इसके इस्तेमाल से होंठों के रूखेपन की समस्या दूर होती है। इसे लिप्स पर इस्तेमाल करने के लिए बस अपने होंठों पर थोड़ी सी मात्रा लगाकर मसाज करें। अगर आप चाहें तो इसे अन्य तेलों जैसे बादाम के तेल के साथ भी मिक्स करके लगा सकते हैं।
बालों को मिलता है पोषण
कोकम बटर आपके सूखे और डैमेज्ड बालों को पोषण प्रदान करता है। इसलिए, अगर आपके बाल रूखे व बेजान है तो उन्हें जीवंत करने के लिए आप कोकम बटर का इस्तेमाल करें। कोकम बटर में मौजूद विटामिन ई बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है। साथ ही साथ, यह आपके बालों को कंडीशन करता है, जिससे आपको अधिक सिल्की महसूस होते हैं। साथ ही साथ, यह बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकता है। आप इसे अपने बालों में इस्तेमाल करने के लिए इसे बालों में थोड़ी मात्रा में लगाएं और फिर मसाज करें। इसे 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आप चाहें तो अपने हेयर ऑयल में भी कोकम बटर में मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
