Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Janmashtami Mehndi Designs 2023 : जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम पर रचाएं मेहंदी, देखिएं 6 लेटेस्ट डिजाइन
Janmashtami Mehndi Designs 2023 : कृष्ण जन्माष्टमी पर मेहंदी का विशेष महत्व होता है। भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन व्रत तो रखते है ही साथ भगवान का आर्शीवाद बना रहे इसलिए उनके नाम की मेहंदी भी हाथों में सजाते हैं। आप हाथों में भगवान कृष्ण के नाम की मेहंदी लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
यहां दिए गए कुछ डिजाइन आपके बेहद काम आ सकते हैं। यह डिजाइन लेटेस्ट होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी हैं, जानते हैं आप कृष्ण जन्माष्टमी पर कौन से मेहंदी डिजाइन लगाएं...

बाल गोपाल की तस्वीर बनाएं
जन्माष्टमी के अवसर पर आप हाथ की मेंहदी में बाल गोपाल की तस्वीर बनाएं। इससे आपके हाथों पर लगी मेंहदी काफी सुंदर हो जाएगी और ये काफी खूबसूरत भी दिखेगी।

हांडी वाली मेहंदी की डिजाइन
हाथों पर बाल गोपाल की हांडी वाली तस्वीर बना सकते हैं, जो भी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसे बनाने से भी आपके हाथों पर मेंहदी बेहद सुंदर दिखेगी और जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल जी की मनमोहक मेहंदी भी लग जाएगी।

राधा कृष्ण मेहंदी डिजाइन
राधा बिन श्याम अधूरा होता है, बिन राधा कृष्ण जी की मेहंदी भी अधूरी होती है, ये राधा कृष्ण की मेहंदी लगाकर आप जन्माष्टमी की मेहंदी की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

मोर और मोरपंख डिजाइन मेहंदी
कैसा भी अवसर हो मोर डिजाइन की मेहंदी हाथों में फबती बहुत है। वैसे मोरपंख भगवान कृष्ण के प्रेम का प्रतीक हैं, तो इस जन्माष्टमी आप एक से बढ़कर एक मोर डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं।

कृष्ण के नाम लिखी मेहंदी
आप मेहंदी में कृष्ण का नाम उकेर कर भी उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकती हैं।

कृष्ण प्रेरित फुल हैंड मेहंदी
यदि आप कृष्ण प्रेमी हैं तो आप पूरी मेहंदी भगवान कृष्ण को समर्पित करते हुए हाथों में कृष्ण जी की बांसुरी कृष्ण जी की सूरत, दही हांडी और नाम की डिज़ाइन बना सकती है।



Click it and Unblock the Notifications