Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kriti Kharbanda ने हल्दी सेरेमनी में लगाई थी मुल्तानी मिट्टी, गर्मी में पिगमेंटेशन से बचाता है ये फेसमास्क
Multani mitti benefits for skin: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने बीते 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। अब कपल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेडिंग से जुड़े फंक्शन की फोटोज शेयर कर रहा है। कृति ने हाल ही में हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है, जिसमें कपल एक दूसरे को हल्दी की बजाय मुल्तानी मिट्टी लगाता हुआ नजर आ रहा है।
इन फोटोज को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में बताया कि हमारी हल्दी थोड़ी अनकन्वेंशनल थी। हमने मुल्तानी मिट्टी के पैक में शगुन के लिए एक चुटकी हल्दी का यूज किया। यह पैक खास तौर पर पुलकित और मेरी स्किन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल वैसे सदियो से स्किन केयर के लिए होता आ रहा है। गर्मियों में तो खासतौर से यह स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होता है। दादी-नानी के जमाने से इस लेप का इस्तेमाल चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी का लेप आपके चेहरे की रौनक बढ़ा सकता है।
स्किन पिंगमेटेशन करें दूर
गर्मियों में स्किन पिग्मेंटेशन की समस्या सबसे कॉमन होती है। धूप से झुलसी त्वचा से राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को दही में भिगोकर लगाने से चेहरे की झाइयां दूर होती है।
टैनिंग करें दूर
मुल्तानी मिट्टी में कूलिंग गुण होते हैं। गर्मियों में यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और जलन को शांत करता है। सनबर्न के इफेक्ट को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का पैक बहुत इफेक्टिव होता है। बस इसमें आंखों में थोड़ा सा गुलाब जल डाल दें।

त्वचा चमकाएं
मुल्तानी मिट्टी और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा का कालेपन को दूर होता है चेहरे खिला हुआ नजर आता है।
मुंहासे दूर करें
गर्मियों के दिनों में चेहरा ऑयली और चिपचिपा हो जाता है। ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का लेप बहुत ही असरदायक होता है यह चेहरा से सारा ऑयल सोख लेता है और चेहरे की रंगत में सुधार लाता है।



Click it and Unblock the Notifications
