Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Night Skincare Tips: एक्ट्रेस कृति सेनन ने शेयर किया अपनी खूबसूरती का राज, फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर रूटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी खूबसूरती के कारण लोगों के दिलों पर राज करती है। अक्सर ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती का राज जानने की कोशिश करते हैं। कई लोग सेलेब्स के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। ताकि उनकी तरह ही खूबसूरत स्किन पा सकें।
एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने नाइट स्किन केयर रूटीन की जानकारी शेयर की। जिसमें उन्होने स्टेप बाय स्टेप अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में भी बताया है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन चाहते हैं तो कृति सेनन की तरह नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।

कृति सेनन का नाइट स्किन केयर रूटीन
1. क्लींजर
रात को सोने से पहले अपनी स्किन की केयर करने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन को क्लीन करें।। स्किन पर लगे मेकअप को साफ करें। क्लींजर करने से आपकी स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जिससे स्किन पूरी तरह साफ हो जाती है। स्किन गंदगी निकल जाती है और चेहरा क्लीन हो जाता है।
2. टोनर
स्किन क्लीन करने के बाद टोनर लगाना न भूलें। टोनर आपके चेहरे को धोने के बाद आपके पोर्स में फंसी गंदगी, जमी हुई गंदगी को हटाने में मदद करता है। रेगुलर टोनर का इस्तेमाल करने से यह आपके पोर्स की उपस्थिति और मजबूती पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
3. सीरम
एक्ट्रेस स्किन टोन करने के बाद अपने चेहरे पर सीरम लगाती हैं। सीरम लगाने से स्किन हेल्दी रहती है। सीरम फाइन लाइन्स, झुर्रियां, पिगमेंटेशन, पोर्स के बड़े होने की समस्या को दूर करने में मदद करती है।
4. मॉइश्चराइजर
चेहरे को मॉइस्चराइज़ करने से स्किन को किसी भी तरह की जलन से राहत मिलती है। इससे स्किन की ड्राईनेस भी दूर होती है। स्किन मॉइश्चराइज करने से आपकी स्किन हाइड्रेट भी होती है और किसी भी तरह के पैच से भी छुटकारा मिलता है।
5. लिप बाम
एक्ट्रेस अपने नाइट स्किन केयर में होंठो की केयर करना नहीं भूलती हैं। रात को सोने से पहले लिप बाम लगाने से आपके होंठ फटने से बचते हैं। लिप बाम लगाने से होंठ खूबसूरत और सॉफ्ट बने रहते है।
6. पिंपल पैच
पिंपल पैच आपकी स्किन पर होने वाले पिंपल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले अपने पिंपल पर इस पैच को लगा लें। इसके बाद सुबह निकाल लें। आपके स्किन पर होने वाले पिंपल ठीक हो जाएंगे।
7. ऑलिव ऑयल
आखिर में अपने आइब्रो और आइ लैशेज पर ऑलिव ऑयव लगाना न भूले। इससे आपके आई ब्रो और आई लैशेज दोनों घने और काले होते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
