Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Pigmentation Remedies: पिगमेंटेशन और एजिंग के लिए चेहरे पर लगाएं ये लेप, बढ़ती उम्र जाएगी थम
एक उम्र के बाद महिलाओं को अपनी खूबसूरती कम होने का डर सताने लगता है। क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर पिगमेंटेशन, एजिंग की समस्या नजर आने लगती है। जिससे बचने के लिए मार्केट में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ केमिकल रहित भी होते हैं जो आपके स्किन के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में घर के बने होम रेमेडीज आपकी स्किन के लिए सस्ता और अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में डायटिशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर पिगमेंटेशन और एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने के लिए एक होम रेमेडी शेयर की है।

पिगमेंटेशन के लिए फेस पैक
सामग्री -
* एलोवेरा जेल - आधा चम्मच
* मुल्तानी मिट्टी - 1/4 छोटा चम्मच
* हल्दी पाउडर - एक चुटकी
* कुमकुमादि तेल - 6 बूंद
निर्देश
1. पिगमेंटेशन के लिए फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सभी सामग्री को डालकर एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे या पिग्मेंटेशन वाले प्रभावित हिस्सों पर लगाएं।
3. पेस्ट को लगभग 20 से 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
4. अब चेहरे पर लगे पेस्ट को गुनगुने पानी से धो लें और तौलिए की मदद से थपथपा कर सुखा लें।
फेस पैक में मौजूद सामग्री के फायदे
1. एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एलोइन नाम का गुण मौजूद होता है जो स्किन को हल्का करने में मदद करता है। एलोवेरा हमारी स्किन पर मौजूद मेलेनिन सेल्स को हटाकर हाइपर पिग्मेंटेशन को कम करने का काम करता है।
2. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी आपके डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। एक्सफोलिएशन की वजह से चेहरे पर प्रदूषण, धूप, ड्राइनेस की वजह से जमा हुए डेड स्किन को हटाने में मदद मिल सकती है।
3. हल्दी पाउडर
हल्दी आपके स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। हल्दी का पानी पिगमेंटेशन, टैनिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
4. कुमकुमादि ऑयल
कुमकुमादि ऑयल जलनरोधी और जीवाणु रोधी गुणों से भरपूर होता है जो पिंपल्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तेल एक क्लींजर के रूप में काम करता है जो स्किन से एक्सट्रा ऑयल, गंदगी और जमी हुई गंदगी को बाहर निकालकर त्वचा को साफ करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
