Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Lemongrass Ke Fayde: स्किन के लिए फायदेमंद है लेमनग्रास ऑयल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
लेमनग्रास आपके हेल्थ के साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप लेमनग्रास ऑयल को अपने स्किन केयर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
लेमनग्रास कार्बनिक एसेंशियल ऑयल काफी पावरफूल होता है, जिसे बहुत सारे स्किन केयर और ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेमनग्रास ऑयल आपके शरीर और दिमाग को तनाव मुक्त करने से लेकर स्किन को भी क्लीन कर सकता है। आइए जानते हैं लेमनग्रास ऑयल के स्किन बेनिफिट्स और इस्तेमाल करने का तरीके के बारे में-

लेमनग्रास ऑयल स्किन बेनिफिट्स
1. पिंपल्स को कम करने में फायदेमंद
लेमनग्रास ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो स्किन से पिंपल्स को कम करने और चेहरे पर मुंहासों को होने से रोकने में मदद कर सकता है। स्किन से पिंपल्स को होने से रोकने के लिए आप लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदों को जोजोबा ऑयल के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर मसाज कर सकती हैं।
2. स्किन ऑयल को करें कंट्रोल
लेमनग्रास ऑयल स्किन में तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे यह ऑयली स्किन वालों के लिए मददगार होता है। ऑयली स्किन पर लेमनग्रास ऑयल का यूज करने के लिए इसकी कुछ बूंदों को कैरियर ऑयल में मिलाएं और सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं।
3. ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद
हर महिला ग्लोइंग स्किन पाने की कोशिश करती है। लेमनग्रास ऑयल में मौजूद गुण आपकी स्किन को चमकदार और टोन करने में मदद कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदों को कैरियर ऑयल में मिलाएं और टोनर की तरह चेहरे पर अप्लाई करें।
4. पोर्स को कम करता है
लेमनग्रास ऑयल स्किन को कसने और टोनिंग करके बढ़े हुए पोर्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदों को कैरियर ऑयल में मिलाएं और अपने फेस पर इस्तेमाल करें।
5. स्किन को करता है एक्सफोलिएट
लेमनग्रास ऑयल डेड स्किन सेल्स को हटाकर सेल टर्नओवर को बढ़ावा देता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है। बस आपको लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदों को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
6. स्किन को करें हाइड्रेट
स्किन को हाइड्रेट करने और नमी को लॉक करने के लिए लोमनग्रास काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदों को कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर के रूप में लगाना है।
7. स्किन को करें रिलेक्स
लेमनग्रास ऑयल आपकी स्किन को ठंडा करने और रिलेक्स करने में काफी मदद करता है। जिस कारण आपकी स्किन पर जलन या किसी तरह की रैसेज से छुटकारा भी मिलता है। इसके यूज के लिए आपको लेमनग्रास ऑयल को सेंसिटिव स्किन पर अप्लाई करना है।
8. फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार
लेमनग्रास ऑयल में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो एथलीट फुट और दाद जैसे फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। बस आपको लेमनग्रास तेल की कुछ बूंदों को नारियल के तेल में मिलाकर अपनी स्किन पर लगाना है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
