Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
चिपचिपी उमस वाली गर्मी में काले पड़ गए हैं होंठ? इन घरेलू उपायों से पाएं पिंक और सॉफ्ट-सॉफ्ट लिप्स
Pink Lips Home Remedies: गुलाबी और सॉफ्ट होठों की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन गर्मियों में और बरसात के मौसम में होंठ काले, रूखे व बेजान से हो जाते हैं। दरअसल गर्मियों में तेज धूप, डिहाइड्रेशन, और गलत आदतों के कारण होंठ रूखे और काले पड़ने लगते हैं। जैसे ही बरसात आती है तो होठ फटने लगते हैं। दरअसल होंठों की स्किन बहुत नाजुक होती है और थोड़ी सी लापरवाही से उनका रंग फीका पड़ सकता है।
हालांकि महिलाएं काले होठों को छिपाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी चीज का इस्तेमाल हानिकारक होता है। अगर आप भी काले होठों से छुटकारा पाना चाहते हैं और गुलाबी- मुलायम होंठ की चाहत रखते हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए और अपनाइए ये आसान घरेलू नुस्खे। 15 दिन में ही आपको असर दिखने लगेगा।

1. नींबू और शहद का लिप मास्क
नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और शहद मॉइस्चराइज़र। दोनों को मिलाकर रात को होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। कुछ ही दिनों में होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे।
2. चुकंदर का रस
चुकंदर का रस होंठों को नैचुरली गुलाबी बनाता है। रोज रात को सोने से पहले चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं। यह एक बेहतरीन नेचुरल टिंट का काम करता है।
3. नारियल तेल
नारियल तेल होंठों को नमी देने के साथ-साथ सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। दिन में 2-3 बार हल्के हाथों से होंठों पर लगाएं।

4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और हीलिंग गुण होते हैं। यह काले होंठों को ठीक करने और मुलायम बनाने में मदद करता है। शुद्ध एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाकर छोड़ दें।
5. घी और गुलाब की पंखुड़ियां
गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पीस लें और उसमें थोड़ा देसी घी मिलाकर होंठों पर लगाएं। यह नुस्खा पुराने समय से गुलाबी होंठों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
6. शुगर और शहद का स्क्रब
हफ्ते में 2 बार शुगर और शहद को मिलाकर होंठों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटेगी और होंठ साफ और मुलायम होंगे।
7. धूप से बचाव जरूरी
घर से बाहर निकलते समय लिप बाम लगाना न भूलें, जिसमें SPF हो। धूप होंठों को काला बना सकती है।
होंठों को काला होने से बचाने के लिए टिप्स:
खूब पानी पिएं - डिहाइड्रेशन से होंठ सूखते और काले होते हैं
स्मोकिंग से बचें - यह होंठों को काला करता है
सस्ते कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें
दिन में दो बार लिप्स को मॉइस्चराइज करें



Click it and Unblock the Notifications
