Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
Lip Care Tips: होंठ के कालेपन से पाना है छुटकारा, ट्राई करें ये बेसन स्क्रब, गुलाब की तरह खिल जाएंगे लिप्स
गर्मी में भी डिहाइड्रेशन, धूप और अन्य कारणों से होंठ अक्सर फटने लगते हैं। कई बार आपके खूबसूरत होंठों का रंग भी काला होने लगता है। होंठों को सॉफ्ट रखने और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने के लिए ज्यादा केयर की जरूरत होती है।
आप मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स के स्थान पर घर के बने बेसन के स्क्रब को अपने लिप केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन आपके लिप्स की टैनिंग को दूर करने में मददगार है। आमतौर पर कई लोगों के ऊपर वाले लिप्स का रंग काला हो जाता है, ऐसे में ये लिप लाइटनिंग बेसन स्क्रब आपके लिप्स के कालेपन को दूर करने में काफी कारगर है। आइए जानते हैं इस लिप स्क्रब को बनाने की रेसिपी और इसके लिप बेनिफिट्स के बारे में...

डार्क लिप्स के लिए DIY बेसन हैक:
सामग्री -
* बेसन - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
* गुलाब जल - आवश्यकतानुसार
लिप स्क्रब बनाने की विधि -
1. सबसे पहले एक छोटी कटोरी में बेसन और शहद को एक साथ डालकर मिला दें।
2. अब एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए इस मिश्रण में धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाएं।
3. बेसन के पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं और अपने लिप्स को पूरी तरह इस पेस्ट से ढक दें।
4. पेस्ट को 15 मिनट तक अपने होंठ पर लगा रहने दें।
5. इसके बाद एक्सफोलिएट करने के लिए अपने होठों को सर्कुलर मोशन में धीरे से स्क्रब करें।
6. आखिर में गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम या मॉइस्चराइजर लगाएं।
डार्क लिप्स को हल्का करने के लिए कैसे काम करता है बेसन -
1. लिप्स के डेड स्किन सेल्स निकाले
बेसन अपने थोड़े मोटे बनावट के कारण प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है। जब इसे होठों पर लगाया जाता है और धीरे से रगड़ा जाता है, तो यह लिप्स से डेड स्किन सेल्स और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है, जिससे नीचे की ताज़ी, हल्की त्वचा दिखाई देती है।
2. लिप्स का कलर करें हल्का
बेसन में एंजाइम होते हैं जो समय के साथ काले होंठों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। यह धीरे-धीरे पिगमेंटेशन को कम करके आपके होंठ की रंगत सुधारता है।
3. होंठ बनाएं मुलायम
बेसन में मॉइस्चराइजिंग गुण भी मौजूद होते हैं जो होठों को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। जब बेसन को शहद और गुलाब जल के साथ मिलाया जाता है तो यह होंठों को पोषण देता है और लिप्स के ड्राईनेस को रोकता है, जिससे होंठ मुलायम बनते हैं।
नोट: होंठ बहुत नाजुक होते हैं, ऐसे में लिप्स पर इस बेसन स्क्रब को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से आप अपने लिप्स की केयर कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
