Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Lip Care Tips : लिप्स को मोटा दिखाने के लिए घर पर बनाएं ये दालचीनी लिप प्लंपर, दिखेंगी अट्रैक्टिव और खूबसूरत
कई महिलाएं अपने लिप्स को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। इन्हें मोटा दिखाने के लिए होम रेमेडिज, या इंजेक्शन का सहारा भी लेती हैं। लेकिन आप दालचीनी का इस्तेमाल लिप प्लम्पिंग के रूप में भी कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आप अस्थायी रूप में प्लम्पिंग लिप्स का प्रभाव पा सकते हैं।
DIY दालचीनी लिप प्लंपर बनाना उन लोगों के लिए एक मजेदार तरीका साबित हो सकता है जो अपने होठों को अस्थायी रूप से मोटा दिखाना चाहती हैं। लेकिन यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यह विधि स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए आप इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। तो आइए जानते हैं घर पर दालचीनी से लिप प्लंपर बनाने की आसान विधि...

दालचीनी लिप प्लंपर रेसिपी
सामग्री -
* नारियल का तेल या जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* दालचीनी - 1/2 चम्मच पिसी हुई
* लाल मिर्च - 1/2 चम्मच पिसी हुई
बनाने की विधि -
- सबसे पहले नारियल के तेल या जैतून के तेल को माइक्रोवेव या सुरक्षित कटोरे में या एक छोटे सॉस पैन में धीमी आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक लिक्विड न बन जाए।
- पिघले हुए तेल में पिसी हुई दालचीनी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक सभी सामग्री अच्छी तरह एक दूसरे में मिल न जाए।
- मिश्रण को कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने के लिए रख दें और ये सुनिश्चित करें कि यह आपके होंठों पर लगाते समय ज्यादा गर्म न हो।
- मिश्रण को सावधानी से एक छोटे कंटेनर या लिप बाम ट्यूब में डालें
- आप इस मिश्रण को लगभग आधे घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में भी रख सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका -
- लिप प्लंपर लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके होंठ साफ और सूखे हों।
- अब इस मिश्रण की थोड़ी मात्रा अपनी उंगलियों या लिप ब्रश पर लगाए।
- लिप प्लंपर को धीरे से अपने होठों पर लगाएं, इस दौरान उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें आप मोटा करना चाहते हैं।
- इसे 5 से 10 मिनट के लिए अपने लिप्स पर लगाकर छोड़ दें या जब तक आपको झुनझुनी महसूस न होने लगे तब तक लिप्स पर लगा रहने दें और झुनझुनी महसूस होने पर इसे तुरंक हटा लें।
- इसे छुड़ाने के लिए गीले कपड़े से लिप्स का साफ करें या गर्म पानी से अपने लिप्स को क्लीन करें।
- अपने होठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग लिप बाम या लिप ऑयल लगाएं।
याद रखें, दालचीनी और लाल मिर्च अलग-अलग लोगों को लिए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हो सकती है। ऐसे में किसी भी एलर्जी या साइड इफेक्ट के लिए पहले पैच टेस्ट कर लें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी से आप बच सकें। अगर आपको कोई असुविधा, सूजन या जलन महसूस होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
