Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
लिप ऐजिंग की प्रकिया को लिप केयर से थामें, ट्राई करें ये केमिकल फ्री लिप स्क्रब

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे त्वचा से कोलाजन के कम निर्माण से चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं और होंठ पतले हो जाते हैं। आमतौर पर चेहरे की कसावट के लिए नियमित फेशियल्स करवाते हैं, लेकिन होंठों की केयर के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। याद रखे सिर्फ चेहरे की नहीं होठों की भी ऐजिंग होती है। इसे रोक नहीं सकते, लेकिन नियमित केयर से होंठों की ऐजिंग को थाम सकते हैं। इसके लिए लिप एक्सफोलिएशन और लिप ऑयल का रोजाना प्रयोग करें। होठों को एक्सफोलिएट करने के लिए लिप स्क्रब का प्रयोग करें। इसके बाद होठों को पोषण लिप ऑयल से करें।
लिप स्क्रब की ए,बी,सी
लिप स्क्रब होठों के एक्सफोलिएशन का एक तरीका है। लिप स्क्रब लिप बाम से अलग होता है। यह परतदार, मृत त्वचा की परतों को हटाता है, जो होंठों के फटने या होठों पर सनबर्न का कारण बनता है। लिप स्क्रब से होठों को एक्सफोलिएशन, हाइड्रेशन, नमी, पोषण और एंटीसेप्टिक लाभ मिलते हैं। लिप स्क्रब का प्रयोग सप्ताह में दो बार करना चाहिए। सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करनी चाहिए। इसके बाद सामान्या पानी से होठों को धोएं। फिर लिप ऑयल से होठों को अतिरिक्त पोषण देना चाहिए। होममेड, वेगन और केमिकल फ्री लिप स्क्रब बनाने के लिए चाहिए 1 छोटा चम्मच शहद और 2 छोटे चम्मच चीनी। दोनों को एक कांच की कटोरी में मिला लें और कांच या प्लास्टिक की बोतल में स्टोर करें। जब होठों के आस-पास खून बह रहा हो, होठ फटे हों, गर्म चीज से होठ जल गए हों या होठों पर मुहांसे या छाले हों, तब लिप स्क्रब का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
लिप ऑयल होंठों को पोषण और हाइड्रेट करता है। इसे बाजार से खरीदने के बजाय घर पर भी बनाया जा सकता है। कारण होममेड लिप ऑयल पूरी तरह से केमिकल फ्री और वेगन होते हैं। बता दें कि लिप ऑयल मूल रूप से सीरम की तरह होते हैं। इसके लिए करियर ऑयल,जैसे - बादाम रोगन या ग्र्रेपसीड ऑयल का प्रयोग किया जाता है यही तेल एसेंशियल ऑयल की बेस सामग्री बनते हैं। एसेंशियल ऑयल में विविधता होती है, जैसे- लैवेंडर, टी ट्री, रोजमेरी, लैवेंडर, ग्रेप फू्रट, पेपरमिंट आदि। यह सभी एसेंशियल ऑयल होठों के लिए सुरक्षित हैं। इसे बनाने में सिर्फ पांच मिनट से भी कम समय लगता है। में आपके पास अपना घर का बना लिप ऑयल होगा। जानते हैं लिप ऑयल बनाने का तरीका और इसके फायदे।
लिप ऑयल बनाने के लिए चाहिए
2 बड़े चम्मच बादाम या नारियल का तेल, कोई भी एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें। ऐसे बनाएं - सबसे पहले एक कांच की कटोरी में करियर ऑयल और एसेंशियल ऑयल डालें। दोनों को अच्छे से मिलाएं। लिप ऑयल को कांच या प्लास्टिक के ढक्कन वाली बोतल में डालें। इसे ठंडी जगह पर रखें। तैयार है लिप ऑयल। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन बॉल लें। इसे तेल डुबाएं। उंगलियों से होठों पर लगाएं और धीरे- धीरे मसाज करें।
फायदों की भरमार है
आप नियमित लिप ऑयल का इस्तेमाल करती हैं, तो होठों को कई फायदे मिलेंगे, जैसे- हाइड्रेशन प्रदान करता है, लिप लाइंस व रिंकल्स को मिटाता है, होठों की रंगत में निखार होता है, प्रदूषण का प्रभाव होठों पर नहीं पड़ता है और लिप ऑयल लिपस्टिक और ग्लॉस में सुरक्षा की एक परत जोड़ता है। होली है! जैसे ही उत्सव का उत्साह शुरू होता है, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकार अपने प्रशंसकों को होली की हार्दिक बधाई देते हैं और साझा करते हैं कि वे रंगों के त्योहार को कैसे मनाने की योजना बना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
