Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लोहड़ी पर दिखना है सबसे सुंदर तो ट्राई करें ये 3 फेस पैक, निखार देख सब पूछेंगे 'फेशियल करवाया है क्या?'
Lohri 2026: 13 जनवरी को लोहड़ी का त्यौहार पंजाब सहित उत्तर भारत कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाएगा। त्यौहार का मौका हो और महिलाएं सजे-सवरे नहीं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। लोहड़ी के लिए के आपने भी आउटफिट्स से ज्वैलरी और मेकअप तक, सबकुछ डिसाइड कर लिया होगा। लेकिन अगर चेहरे पर निखार न दिखे, तो सारा लुक बेकार हो जाता है। अगर आपको भी लोहड़ी की तैयारियों में त्वचा की केयर करने का समय नहीं मिला है, तो परेशान न हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे होममेड फेस पैक लेकर आए हैं, जिसे लगाने से आपकी स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा। ऐसे में, अगर आप भी लोहड़ी पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये फेस पैक ट्राई कर सकती हैं -

बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप बेसन और दही का फेस पैक लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। वहीं, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है। इस फैंस पैक को लगाने से आपकी त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।
कॉफी और शहद का फेस पैक
कॉफी और शहद का फेस पैक त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में असरदार होता है। इस फेस पैक से चेहरे पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स हटती है और स्किन पर ग्लो आता है। इस फेस को बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
चावल का आटा और कच्चा दूध
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप चावल के आटे और कच्चे दूध का फेस पैक भी लगा सकते हैं। दरअसल, चावल का आटा त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। वहीं कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा चमक जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
