Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गोरे होने के चक्कर में आप तो नहीं लगा रहे हैं स्टेरॉयड क्रीम, स्किन एक्सपर्ट ने बताए नुकसान
आजकल लोग कोरियन और सेलेब जैसी खूबसूरत स्किन पाने के लिए कई तरह के क्रीम का इस्तेमाल करने लगे हैं। सोशल मीडिया में ऐसे कई इंफ्लूएसर्स के पोस्ट या वीडियो देखनेको मिल जाएंगी। जो स्किन केयर के नाम पर आपको तरह-तरह के क्रीम लगाने की सलाह देंगे। गोरी और खूबसूरत स्किन की हसरत पालने वाले युवा भी बिना इन क्रीम की जानकारी लिए इनका इस्तेमाल भी शुरु कर देती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस स्किन क्रीम में काफी स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है।
जयपुर स्थित स्किना हॉस्पिटल के स्किन एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पुष्पेंद्र भारद्धाज की मानें तो लंबे समय तक स्टेरॉयड युक्त क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और त्वचा को कई तरह के नुकसान झेलने पड सकते हैं, चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके कुछ खतरनाक नुकसान।

त्वचा का पतला होना (Skin Thinning)
लंबे समय तक स्टेरॉयड क्रीम के उपयोग से त्वचा पतली हो जाती है, जिससे यह कमजोर और नाजुक हो सकती है।
इंफेक्शन का खतरा
स्टेरॉयड क्रीम से त्वचा की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कमजोर हो सकती है, जिससे बैक्टीरिया, फंगस, या वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
स्ट्रेच मार्क्स
लगातार स्टेरॉयड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स (खिंचाव के निशान) बन सकते हैं, जो स्थायी हो सकते हैं।
रिबाउंड इफेक्ट
अगर स्टेरॉयड क्रीम को अचानक बंद किया जाता है, तो इससे त्वचा की समस्या और भी ज्यादा बिगड़ सकती है, जिसे "रिबाउंड इफेक्ट" कहते हैं।
त्वचा का रंग बदलना
स्टेरॉयड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा का रंग हल्का या गहरा हो सकता है, जिससे त्वचा असमान दिख सकती है।
स्किन हेयर ग्रोथ में बढोतरी (Hirsutism)
जिन जगहों पर क्रीम लगाई जाती है, वहाँ असामान्य रूप से बाल उग सकते हैं।
एलर्जी या रिएक्शन
कुछ लोगों को स्टेरॉयड क्रीम से एलर्जी हो सकती है, जिससे लालिमा, जलन, या खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सिस्टमिक साइड इफेक्ट्स
अगर हाई-पोटेंसी स्टेरॉयड क्रीम का लंबे समय तक या बड़े क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है, तो क्रीम त्वचा से शरीर में अवशोषित हो सकती है और इससे अन्य गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे हॉर्मोनल असंतुलन, हड्डियों का कमजोर होना, उच्च रक्तचाप, और वजन बढ़ना।
डॉक्टर से जरुर लें सलाह, वरना पछताना पड़ेगा
स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए और लंबे समय तक बिना मॉनिटरिंग के इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। डॉक्टर पुष्पेंद्र बताते हैं कि चेहरे को सुंदर बनाए रखने अगर आप कोई क्रीम रोजाना लगा रहें हैं तो एक बार उसका कंटेन जरूर चेक कर लें। क्योंकि चेहरे पर निखार लाने के दावे के साथ बाजार में ऐसी कई क्रीम धडल्ले से बिक रही हैं, जिनमें तय मानक से ज्यादा स्टेरॉयड मिले होने की बात सामने आई है। इस तरह की दवाईयां आपके चेहरे के लिए खतरनाक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
