Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Lust Stories 2: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती हैं ये DIY फेसपैक, इसे बनाना है आसान
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई Lust Stories 2 में एक्टर विजय वर्मा के साथ दिए इंटीमेट सीन के वजह से खूब चर्चाओं में बनी हुई है। वैसे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। तमन्ना बॉलीवुड के अलावा साउथ मूवी इंडस्ट्री का भी जाना माना चेहरा हैं।

वो अक्सर अपनी फिल्मों और खूबसूरती की वजह से फैंस की बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। अक्सर फैंस उनसे उनकी खूबसूरत स्किन का राज पूछते हैं और तमन्ना भी कई इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी स्किन केयर से जुड़े टिप्स सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। तमन्ना ने खुद एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वो नानी-दादी के जमाने से चला आ रहे घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनाती हैं। आइए जानते हैं तमन्ना के इस DIY फैसपेक की रेसिपी के बारे में।
तमन्ना लगाती हैं ये होममेड फेस पैक
तमन्ना भाटिया ने एक बार एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वे अपनी मां की बताई हुई स्किन रिचुअल्स को बचपन से फॉलो करती आ रही हैं। दिन भर मेकअप और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ नेचुरल चीज का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वो चंदन, कॉफी और शहद से बना फेस पैक अप्लाई करती हैं।
ऐसे बनाएं ये तमन्ना का फेसपैक
एक कटोरी में आप चंदन, शहद और कॉफी पाउडर डालें। इन तीनों सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे लगाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब या मसाज करें। इस फेस पैक को 10 मिनट तक स्किन पर लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन बेहद मुलायम, साफ और ग्लो करती नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
