Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस मेकअप हैक्स से रिमूव करें वाटरप्रूफ आईलाइनर, सिर्फ एक मिनट में आंखें हो जाएंगी चकाचक
हमारे चेहरे के सबसे कमजोर और संवेदनशील हिस्सों में एक आंखें हैं। ऐसे में रात को सोते समय वाटरप्रूफ आईलाइनर को हटाए बिना सो जाना आपकी पलकों को नुकसान पहुंचा सकता है।
वाटरप्रूफ आईलाइनर लगाकर सोने से बचने और आंखों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप सोने से पहले अपनी आंखों को क्लीन करें। आईलाइनर, मस्कारा, और आई शैडो में मौजूद केमिकल सोते समय आपकी आंखों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण आपकी आंखों में जलन और एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से आंखों से वाटरप्रूफ मेकअप रिमूव कर सकते हैं।

1. आई मेकअप रिमूवर
सामग्री -
कॉटन पैड
आई मेकअप रिमूवर (तेल आधारित)
आईमेकअप कैसे करें रिमूव
आई मेकअप रिमूव करने के लिए सबसे पहले मेकअप मेकअप रिमूवर को कॉटन पैड पर लगाएं। अब अपनी आंखें बंद करके, पैड को आईलाइनर के ऊपर रखें और इसे 15 से 20 सेकंड के लिए लगा रहने दें। मेकअप रिमूवर द्वारा एक समय के लिए छोड़े जाने के बाद आईलाइनर फॉर्मूला नरम हो जाता है और आराम से निकल जाता है। अब आप आंखों पर रखें हुई आई पैड को हल्के से रब करते हुए आई लाइनर निकाल लें। आखिर में नॉर्मल फेस क्लीन्जर को अपने चेहरे पर लगाएं।
2. फेशियल वेट वाइप्स
क्या चाहिए -
फेस वेट वाइप्स
प्रयोग का सही तरीका
फेशियल वेट वाइप लें, आंखे पोंछते समय अपनी आंखों को बंद कर लें। अब वाइप्स की साफ साइज से फिर से अपनी आंखों को हल्के से रगड़ते हुए क्लीन करें। दूसरी आंख से आईलाइनर हटाने के लिए दूसरा वाइप लें। अपने चेहरे को नियमित क्लींजर से धोएं और किसी भी तरह की जलन से बचने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
