Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मी में मिनिमल मेकअप में चाहिए हॉट और अट्रैक्टिव लुक, एक्ट्रेस के इन पिंक लुक्स को करें ट्राई
गर्मी के मौसम में अक्सर महिलाएं भारी मेकअप करने से परहेज करती हैं, और हल्का मेकअप करना ज्यादा पसंद करती हैं। हैवी मेकअप गर्मी के दिनों में पूरे दिन कैरी करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मेकअप हर महिला को बोल्ड और अक्ट्रेक्टिव बनने में मदद करता है।
महिलाएं अक्सर सिंपल मेकअप करने के लिए भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से इंस्पीरिशन लेती हैं। इस समर सीजन हम आपके लिए आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स से पिंक मेकअप आइडिया लेकर आए हैं। जिसे कैरी कर आप भी कम मेकअप में ज्यादा खूबसूरत दिख सकती हैं। तो आइए लेते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिंक मेकअप लुक से कुछ टिप्स...

1. आलिया भट्ट का ऑल पिंक मेकअप
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की खूबसूरती और ग्लैमर की लोगों को मिसाल दी जाती है। एक्ट्रेस ने कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चमकदार और सॉफ्ट स्किन पाने में कामयाब हैं। आलिया भट्ट अक्सर हल्का मेकअप करना पसंद करती हैं। आलिया भट्ट के इस लाइट पिंक मेकअप लुक से उन्होने सभी का दिल जीत लिया है। आप भी चाहे तो आलिया भट्ट की तरह पिंक ब्लश गाल, चमकदार म्यूट गुलाबी लिप शेड और गुलाबी रंग के आई शैडो से अपना मेकअप कंप्लीट कर सकती हैं।
2. जाह्नवी कपूर
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी सादगी के लिए पहचानी जाती हैं। एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने एक सिंपल और एलिगेंट लुक से सबको चौंका दिया। एक्ट्रेस ने पेस्टल गुलाबी साड़ी के साथ मोनोक्रोम लुक चुना। अपने इस लुक से जाह्नवी ने सबको घायल ही कर दिया।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पलकों पर गुलाबी गुलाबी रंग का आई शैडो लगाया, मैट गुलाबी लिपस्टिक, और अपने चेहरे को हाइलाइट करने के लिए हल्के गुलाबी रंग के ब्लश के साथ पूरा किया। इस मोनोक्रोम लुक में वह काफी एक्ट्रेक्टिल लग रही थीं। तो देर किस बात की आप भी जाह्ववी के इस मोनोक्रोम लुक को कॉपी करें।
3. दिशा पटानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने बोल्ड लुक्स के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अगर इस समर सीजन आप भी पिंक मेकअप में बोल्ड और आकर्षक लुक चाहती हैं तो दिशा पटानी से आइडिया ले सकती हैं। दिशा पटानी ने इस लुक में अपनी पलकों को बोल्ड बनाने के लिए गुलाबी रंग का आईशैडो चुना। आप चाहे तो अपने लुक को और ज्यादा बोल्ड बनाने के लिए इसें पिंक आई शैड के साथ स्मोकी आई मेकअप कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
