Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Mango Butter Benefits: आम सिर्फ खाएं नहीं चेहरे पर भी लगाएं, झुलसी त्वचा की रौनक लौटाए
बदलते मौसम में अक्सर हमारी स्किन चिड़चिड़ी, ड्राई और रूखी हो जाती है, जिससे निपटने के लिए आम को काफी उपयोगी माना जाता है। मार्केट में भी आपको आम के कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे। आज कल आम का बटर भी स्किन केयर के लिए काफी ट्रेंड कर रहा है।
आम आपकी स्किन के लिए जरूरी पोषक तत्वों का अहम स्रोत है। आम के बटर का इस्तेमाल आपकी स्किन और बालों को मॉइस्चराइज करने और एक चमक जोड़ने के लिए किया जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आम के बटर को चेहरे पर लगाने के स्किन बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकेंगे।

मैंगो बटर के स्किन बेनिफिट्स
1. डीप हाइड्रेशन
आम का बटर मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है जो आपकी स्किन में गहराई तक जाता है, और स्किन को जल्दी मॉइस्चराइज करता है, जिससे ड्राई स्किन से राहत मिलती है। यह त्वचा की नमी के संतुलन को बनाए रखने और स्किन के ड्राई होने से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
2. स्किन को रखें सॉफ्ट
आम का बटर में प्राकृतिक ईमोलिएंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण देने, और उन्हें सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा की बनावट में सुधार करने में भी मदद करता है और स्किन को चिकना महसूस कराता है।
3. चेहरे की जलन को करें कम
ये बटर अपने सुखदायक गुणों के कारण चिड़चिड़ी स्किन को शांत करने और उसे रिलेक्स करने में मदद कर सकता है। यह एक्जिमा, सोरायसिस और डर्मेटाइटिस जैसी स्थितियों के लिए फायदेमंद है, जिससे खुजली, रेडनेस और चेहरे की सूजन से राहत मिलती है।
4. चेहरे की रंगत में करें सुधार
इस बटर में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन की रंगत को सुधारने और निखारने में मदद करते हैं। यह चेहरे के दाग-धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम कर चेहरे को ज्यादा चमकदार बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
