Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Grooming Kit For Men's: पुरुष अपने ब्यूटी किट में जरूर शामिल करें ये 7 ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स
जिस तरह महिलाओं को अपने साथ एक ग्रूमिंग किट रखना जरूरी होता है। ठीक उसी प्रकार पुरुषों को भी ग्रूमिंग किट की जरूरत होती है। पुरुष भले ही अपने स्किन केयर की ओर कम ध्यान देते हैं, लेकिन अब वो समय आ गया है जब उन्हें भी अपने स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
अगर आप अपनी स्पेशल वन के साथ डेट पर जा रहे हैं तो आप अपनी स्किन, बालों और दाढ़ी का भी ख्याल रखें। आपका लुक्स ही उन्हें इंप्रेस करने के लिए काफी होना चाहिए। ऐसे में हर पुरुष के पास ग्रूमिंग किट में ये ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स जरूर होने चाहिए।

पुरुषों ग्रूमिंग किट में जरूर शामिल करें ये प्रोडक्ट
1. फेस वॉश
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपनी स्किन साफ रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने साथ एक फेस वॉश जरूर रखें। ताकि चेहरे से गंदगी और एक्सट्रा ऑयल स्किन से निकल सकें। ऐसा करने से आप फ्रेस दिखेंगे।
2. मॉइस्चराइजर
पुरुष अपनी स्किन का बहुत कम ख्याल रखते हैं। इसलिए आप अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलेय़ स्किन मॉइस्चराइज करने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड और हेल्दी रहेगी। मॉइस्चराइजर लगाने से आपके स्किन से रेडनेस और जलम भी कम करने में मदद मिलेगी।
3. एसेंशियल ऑयल
एसेंशियल ऑयल कई तरीके से आपकी मदद कर सकता है, खासकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को लेकर। आप अपने साथ एसेंशियल ऑयल जरूर रखें, ताकि स्किन ड्राईनेस से निपटने में आपको मदद मिल सकें। एसेंशियल ऑयल लगाने से स्किन की सूजन कम होती है और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।
4. अंडर आई क्रीम
आंखों के नीचे लगाने वाली क्रीम हर पुरुष के बैग में होनी चाहिए। आई क्रीम आंखों और हैंगओवर के बाद होने वाली समस्या के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह क्रीम आपके आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
5. फेस मिस्ट
फेस मिस्ट आपके चेहरे को तरोताजा करने में मदद करता है और चेहरे का ड्राईनेस और थकान दूर करने में मदद करता है। फेस मिस्ट को अपने स्किन केयर किट में शामिल करना न भूलें।
6. रोल-ऑन डीओ
गर्मी के मौसम में खासकर एक लंबा दिन गुजारना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में पूरे दिन फ्रेस फील करने के लिए आप अपने अंडर आर्म में रोल-ऑन डीओं जरूर लगाएं। ताकि आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ बैठने में झिझके ना।
7. माउथवॉश
शरीर के साथ मुंह से भी अच्छी महक आना बहुत जरूरी है। क्योंकि डेट पर जब आप अपने पार्टनर से बात करते हैं तो मुंह से बदबू आने के कारण सामने वाला आपसे दूरी बना सकता है। इसलिए अपने साथ एक माउथवॉश जरूर रखें। ताकि मुंह की फ्रेशनेस बरकरार रहे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
