Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गंजे सिर पर उग आएंगे नए बाल, बस नारियल तेल में मिक्स करके लगाएं ये 2 चीजें
Home Remedy To Increase Hair Growth: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय भी आजमाती हैं। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। लगातार बालों के झड़ने के कारण लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार होने लगते हैं। आजकल गंजेपन की समस्या सिर्फ पुरुषों में ही नहीं, बल्कि महिलाओं में भी आम होती जा रही है। ऐसे में, बालों को झड़ने से रोकने और गंजेपन की शिकायत से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं बाल लंबे करने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में, अपने बालों को नैचुरली लंबा और घना करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले हैं। मशहूर कंटेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया है, जिसमें उन्होंनेबालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए एक असरदार घरेलू नुस्खा बताया है। अपने वीडियो ने पूनम देवनानी ने दावा किया है कि इस खास तेल को लगाने से गंजे सिर पर दोबारा बाल उग आएंगे। तो आइए, जानते हैं हेयर ग्रोथ बढ़ाने वाले इस नुस्खे के बारे में विस्तार से -

हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए तेल आजमाएं पूनम देवनानी का नुस्खा
आवश्यक सामग्री
नारियल का तेल
रोजमेरी की पत्तियां
कैस्टर ऑयल
विधि
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म कर लें। अब एक कटोरी लें और इसमें नारियल तेल और रोजमेरी की पत्तियों डाल दें। अब इस पानी को कम से कम 20 से 25 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद तेल को छान लें और इसमें कैस्टर ऑयल मिला लें। आपका तेल तैयर हो गया है।
कैसे करें इसका प्रयोग?
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 1-2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। आप चाहें तो इसे रातभर भी बालों में लगाकर रख सकते हैं। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इससे न सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा, बल्कि तेजी से बाल लंबे भी होंगे। इसके साथ ही, नए बाल उगना भी शुरू हो जाएंगे।
घर पर बने तेल से होने वाले फायदे
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। वहीं, कैस्टर ऑयल बालों की जड़ों को मजबूती देता है और बालों को लंबा-घना बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, रोजमेरी की पत्तियां स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे नए बाल उगाने, डैंड्रफ कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
